बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी. अब इसी बीच ऋतिक और सबा को साथ देखकर फैंस को राहत मिली है. दोनों हाल ही में एक सिनेमाघर से साथ बाहर निकलते हुए नजर आए. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था.

मूवी डेट पर साथ दिखे ऋतिक और सबा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ थिएटर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. ऋतिक ने ब्लैक आउटफिट के साथ कैप लगा रखी थी, जबकि सबा ब्लैक टी-शर्ट और ग्रीन पैंट में नजर आईं. दोनों काफी सहज अंदाज में एक-दूसरे के साथ चलते दिखे. उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

ब्रेकअप की खबरों पर लगा विराम?

दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था. दावा किया गया कि यह एक डेटिंग ऐप की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट है. इसके बाद ऋतिक और सबा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं और दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गईं. हालांकि, अब दोनों को साथ देखकर इन खबरों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है.

2021 से साथ हैं ऋतिक-सबा

ऋतिक और सबा के रिश्ते की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा. करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में दोनों ने साथ पहुंचकर अपने रिश्ते को लगभग ऑफिशियल कर दिया था. तब से दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

सुजैन खान से भी है अच्छी बॉन्डिंग

ऋतिक की एक्स वाइव सुजैन खान के साथ भी उनकी अच्छी दोस्ती है. दोनों तलाक के बाद भी बच्चों की परवरिश और परिवार से जुड़े मौकों पर साथ नजर आते हैं. खास बात यह है कि सबा आजाद की भी सुजैन और उनके परिवार के साथ अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है. वहीं, ऋतिक की सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ भी दोस्ती है.

कपल की ओर ने क्या कहा गया?

ऐसे में ऋतिक और सबा का साथ नजर आना उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हालिया अफवाहों पर कोई कोई रिएक्शन नहीं दिया.

---विज्ञापन---