Hrithik Roshan Saba Azad Birthday Post: बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी लेडीलव सबा आजाद (Saba Azad) बी-टाउन के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं. हाल ही में सबा आजाद के जन्मदिन के खास मौके पर ऋतिक रोशन ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी प्रेमिका पर प्यार लुटाया है. अपनी खास तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए ऋतिक ने सबा को "अनमोल" बताया और खुलेआम 'I Love You' कहा. अब इस लविंग पोस्ट के वायरल होते ही फैंस की नजरें एक बार फिर इस जोड़ी की शादी पर टिक गई हैं.
सबा के बर्थडे पर ऋतिक का रोमांटिक पोस्ट
एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के जन्मदिन पर कई अनदेखी और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. तस्वीरों में दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते और वैकेशन एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
तुम मेरे लिए बहुत अनमोल हो- ऋतिक ने बयां किया दिल का हाल
ऋतिक ने पोस्ट के कैप्शन में सबा पर प्यार लुटाते हुए लिखा- "किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा. मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि तुम मेरे लिए बहुत अनमोल हो." इसके साथ ही उन्होंने ओपनली 'I Love You' लिखकर हार्ट इमोजी भी बनाई.
ऋतिक के बेटों संग दिखी सबा आजाद की खास बॉन्डिंग
शेयर की गई तस्वीरों में सबा आजाद, ऋतिक रोशन के दोनों बेटों के साथ भी चिल करती दिखाई दीं. तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि सबा और ऋतिक के बेटों के बीच एक बेहद खूबसूरत और मजबूत बॉन्डिंग है.
तलाक के बाद सबा लेकर आईं ऋतिक की लाइफ में बहार
पहली पत्नी सुजैन खान से शादी के 14 साल बाद ऋतिक रोशन का तलाक हो गया था. सुजैन से अलग होने के बाद ऋतिक की जिंदगी में 11 साल छोटी सबा आजाद प्यार की नई बहार लेकर आईं और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
फैंस को अब सिर्फ शादी का इंतजार
ऋतिक के इस लविंग पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कई यूजर्स ने दोनों को बॉलीवुड का बेस्ट कपल बताया, तो वहीं ज्यादातर फैंस अब दोनों से जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधने की अपील कर रहे हैं.