Hema Malini Breaks Silence Deol Family Controversy: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, इस बार भी दिग्गज एक्ट्रेस अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी और सनी देओल ने अलग-अलग प्रार्थना सभाएं रखी थीं. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन की खबरें आना शुरू हो गई. हालांकि, अब हेमा मालिनी ने इस तरह की सभी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, और बताया है कि उनके परिवार में किसी तरह की कोई अनबन नहीं है. इसके साथ ही हेमा मालिनी ने फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर भी विस्तार से बात की. चलिए जानते हैं कि हेमा मालिनी ने और क्या कुछ कहा है.

परिवार में अनबन पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी से धर्मेंद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तेज हुई उनके और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो हेमा जवाब देते हुए इन दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार एक ही जॉइन्ट फैमिली है हेमा ने बताया कि वो सभी लोग एक-दूसरे के साथ खुश हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को सलाह देते हुए कहा, 'AI से बनाई गई हर बात पर विश्वास न करें.'

---विज्ञापन---

क्या फिल्मों में वापसी करेंगी हेमा मालिनी?

वहीं, जब हेमा से पूछा गया कि क्या वो फिल्मों में वापसी करेंगी, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'इसका जवाब देना मुश्किल है क्योंकि मैं अब इसके बारे में सोचती ही नहीं हूं. मैं जो भी कर रही हूं, उससे बहुत ही खुश हूं. मैं अपना समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के लिए काम करने में बिताती हूं. अगर इससे कुछ समय बचता है तो फिर अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ घर पर रहती हूं. उन्हें मेरी जरूरत है. मैं धरमजी की यादों में भी जी रही हूं. यही मेरे जीवन को परिपूर्ण बनाता है. हमने अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी.'