Mahakavya Shri Ramayan Katha New Poster: भगवान श्री राम की पावन गाथा पर बनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' (Mahakavya Shri Ramayan Katha) की रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने ऑफिस में फिल्म का नया पोस्टर ग्रैंड अंदाज में लॉन्च किया है. इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा, एक्टर देव शर्मा और प्रोड्यूसर मौजूद रहे. 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है.
CM नायब सिंह सैनी ने लॉन्च किया पोस्टर
चंडीगढ़ में हुई एक स्पेशल मुलाकात के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का नया पोस्टर जारी किया. उन्होंने फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले यंग स्टार्स अंजली अरोड़ा और देव शर्मा को इस पावन प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया.
अंजली अरोड़ा का बॉलीवुड डेब्यू
सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा इस फिल्म से अपना बड़ा फीचर फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में वे 'माता सीता' के पवित्र किरदार में दिखेंगी, जबकि एक्टर देव शर्मा 'भगवान श्री राम' के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा रजनीश दुग्गल 'रावण' और शील वर्मा 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाते दिखेंगे.
हिंदी और छत्तीसगढ़ी में ओरिजिनल शूट
अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई है. मेकर्स ने इसे एक भाषा में शूट करके दूसरी में डब करने के बजाय, ओरिजिनली दोनों भाषाओं में शूट किया है ताकि रीजनल टच और इमोशन्स बरकरार रहें.
चित्रकूट और बस्तर के रियल लोकेशंस
VFX और नकली सेट्स के बजाय, मेकर्स ने भगवान राम के वनवास और भरत मिलाप जैसे पावन सीन्स की शूटिंग छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित चित्रकूट के रियल लोकेशंस पर की है. इससे फिल्म के विजुअल्स को एक दम रियल और स्पिरिचुअल फील मिला है.
25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज
'महोबिया फिल्म्स प्रोडक्शन' के बैनर तले बनी इस फिल्म का म्यूजिक भी बेहद खास है, जिसमें कैलाश खेर और जावेद अली जैसे सिंगर्स की सुरीली आवाज सुनने को मिलेगी. फिल्म के दो ट्रैक्स 'सिया राम' और 'राम जी की सेना' पहले ही रिलीज हो चुके हैं, और यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.