Haiwan Teaser: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फेमस खिलाड़ी-अनाड़ी वाली जोड़ी फिल्म 'हैवान' के जरिए फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. लेकिन इस बार ये जोड़ी नए अवतार और कहानी की वापसी कर रही है. जिसकी एक खौफनाक झलक फिल्म के टीजर में भी देखने मिली है, फिल्म के मेकर्स 12 अगस्त को यानी आज फिल्म 'हैवान' की टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस टीजर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के किरदार का एक डेमो दिखाया है, जो कि बहुत ज्यादा दमदार है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के टीजर में आखिर क्या खास है.
कैसा है 'हैवान' का टीजर?
फिल्म 'हैवान' के टीजर की शुरुआत एक महिला के सैड म्यूजिक की गुनगुनाहट से होती है. इसके बाद टीजर में सैफ अली खान के किरदार की एंट्री होती है, जो अंधा होता है. वहीं, सैफ के पीछे एक खतरनाक शख्स की परछाई दिखती है. अगले ही पल कैमरा अक्षय कुमार के किरदार की परछाई को दिखाता है, जो मिस्ट्रिरियस तरीके से उस कमरे की शीश की दीवार पर झुक जाता है जिसमें सैफ मौजूद है. इसके बाद टीजर में सैफ किसी को ढूंढते दिखाई देते हैं. वहीं, वो खौफनाक शख्स कई अलग-अलग जगहों पर दिखाई देता है. इस 45 सेकंड के टीजर में सिर्फ एक जगह परछाइयों के पीछे शख्स की धुधली शक्ल दिखाई गई है.
इस फिल्म की रिमेक है 'हैवान'
बता दें कि फिल्म 'हैवान' साल 2016 में आई प्रियदर्शन की मलयालम नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर 'ओप्पम' की ऑफिशियल रीमेक फिल्म है. फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी भी अहम किरदार में हैं. इसके अलावा, इसमें 'ओप्पम' के रियल हीरो मोहनलाल का एक कैमियो भी है. रिमेक क्राइम थ्रिलर फिल्म को भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया है.