Haiwaan Teaser Release Date Announce: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच अवेटेड फिल्म 'हैवान' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'हैवान' का टीजर 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.
टीजर की हुई अनाउंसमेंट
टीजर की अनाउंसमेंट से पहले फिल्म के दो नए पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिनमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. दोनों पोस्टर का लुक काफी डार्क और रहस्यमयी दिख रहा है. धुंधले बैकग्राउंड के बीच दोनों सितारों के चेहरे पूरी तरह साफ नजर नहीं आ रहे. वहीं, लाल रंग में लिखा 'हैवान' टाइटल फिल्म के माहौल को और डरावना बना रहा है.
मेकर्स ने किए पोस्टर शेयर
इन पोस्टर्स को देखकर साफ है कि इस बार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी कुछ अलग लेकर आ रही है. दोनों ने इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को खास तौर पर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है. लेकिन 'हैवान' में दोनों ने अपना ट्रैक बदलते हुए एक गंभीर और थ्रिलर कहानी पर दांव लगाया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में सैफ अली खान की मौजूदगी भी इसे खास बना रही है. अक्षय और सैफ पहली बार इस तरह की कहानी में एक साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि, दोनों के किरदार क्या हैं और कहानी में उनका आपस में क्या कनेक्शन है, इसे मेकर्स ने फिलहाल राज ही रखा है. ऐसे में 12 अगस्त को आने वाला टीजर इन सवालों से पर्दा उठा सकता है.
अक्षय और सैफ का दिखा अलग रूप
'हैवान' में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
अब सभी की नजर 12 अगस्त पर है. टीजर में फिल्म की कहानी की कितनी झलक मिलती है और अक्षय-सैफ की जोड़ी किस तरह का ट्विस्ट लेकर आती है, यह देखना दिलचस्प होगा. 'हैवान' को 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.