गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है. गणपति उत्सव के बीच जहां गोविंदा को एक्ट्रेस और कॉमेडियन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया, वहीं सुनीता आहूजा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुनीता ने अपने पालतू डॉग विंटर को लेकर बात करते हुए इंसानों और जानवरों के प्यार की तुलना की. उनके 'धोखेबाज इंसान' वाले बयान को सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में कहीं भी गोविंदा का नाम नहीं लिया है.
सुनीता का बयान क्यों हो रहा वायरल?
मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के बारे में बात कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने कहा कि जानवर बिना किसी स्वार्थ के प्यार करते हैं, जबकि इंसानी रिश्तों में धोखा मिल सकता है. सुनीता की इसी बात ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. इसके बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे. हालांकि, यह साफ नहीं है कि सुनीता का इशारा किसी खास व्यक्ति की ओर था या वह सिर्फ अपने अनुभव शेयर कर रही थीं.
कोमल रानी संग दिखे गोविंदा
दरअसल, गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं. दोनों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इससे पहले सुनीता भी लालबागचा राजा के दर्शन कर चुकी थीं, लेकिन दोनों अलग-अलग नजर आए.
फैमिली कोर्ट पहुंचने से भी मचा था बवाल
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें पहले भी सामने आ चुकी हैं. हाल ही में सुनीता को बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था. इसके बाद उनके तलाक की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने बताया था कि सुनीता पहले दायर की गई तलाक याचिका को वापस लेने की प्रक्रिया के सिलसिले में कोर्ट गई थीं.
कमबैक फिल्म पर गोविंदा का फोकस
वहीं गोविंदा भी इन सब को अफवाह करार देते हुए सरे से नकार चुके हैं, और उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपनी कमबैक फिल्म 'रूपा' पर फोकस कर रहे हैं, बता दें, इस फिल्म में उनके अपोजिट कोमल रानी हैं.