Govinda Advice to Salman Khan Struggle Phase: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म और पत्नी सुनीता आहूजा की वजह से खबरों में आते हैं. लेकिन इस बार गोविंदा अपने एक बयान की वजह से लाइमलाइट आए हैं. दरअसल, हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपना एक किस्सा भी शेयर किया. जिसमें गोविंदा ने बताया कि उन्होंने ही मुश्किल समय में सलमान खान को सलफता का मूल मंत्र दिया था और कहा था कि वो अगले 10 साल तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेंगे. चलिए जानते हैं कि गोविंदा ने सलमान खान के साथ अपने इस किस्से बारे में और क्या-क्या बताया है.
सलमान खान को गोविंदा ने दिया सफलता का मंत्र
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को उनके मुश्किल समय में एक खास सलाह दी थी. गोविंदा ने कहा, 'सलमान बहुत दर्द और पीड़ा से गुजर रहे थे, और जब कोई व्यक्ति खुद से परेशान होता है, चाहे वह प्यार, उम्मीदों या अपेक्षाओं के कारण हो, तो उसे ठीक करने वाला कोई और नहीं होता. इसलिए, वह बहुत डिप्रेस हो गए थे. मैंने सोचा कि मुझे उन्हें सत्या से मिलवाना चाहिए, इसलिए हम साथ बैठे और ड्रिंक ली. ड्रिंक लेते हुए मैंने उनसे कहा, 'सलमान, तुमने बाहर बहुत देख लिया है. अब अपने अंदर देखो. उस समय मेरा वजन 114 किलो था. ये वो समय था जब मैं राजनीति से बाहर आया था. मैंने उनसे कहा, 'जब तक मेरा वजन कम होगा, तब तक मैं एक कैरेक्टर आर्टिस्ट बन चुका होऊंगा, है ना? मैं 'पार्टनर' में जिस तरह की किरदार निभा रहा था, वैसी ही रोल निभाता रहूंगा और कॉमेडी करता रहूंगा' मैंने उनसे कहा, 'आप हीरो हैं, लेकिन अभी आप हीरो जैसे नहीं दिखते. आप दुखी और उदास दिखते हैं. इस स्थिति से बाहर निकलिए.'
सलमान ने मानी गोविंदा की सलाह
गोविंदा ने आगे कहा, 'उन्होंने (सलमान खान) मुझसे पूछा, 'मुझे क्या करना चाहिए?' मैंने कहा, 'दिन में दो-तीन घंटे एक्साइज करो. धर्मेंद्र को देखो. धर्मेंद्र के बाद तुम इकलौते हीरो हो जिन्हें ईश्वर ने माता-पिता, भाई-बहन, सुंदर चेहरा और एक अच्छी पर्सनैलिटी का आशीर्वाद दिया है. तुम अकेले ऐसे व्यक्ति हो जो उस तरह के ओरा धारण कर सकता है, जिस तरह का प्रभाव लोगों को तुम्हें देखकर यह कहने पर मजबूर कर देता है, 'यही तो हीरो है. उन्होंने कर दिखाया, मैंने उनसे कहा था, 'तुम 10 साल तक राज करोगे.' और उन्होंने सचमुच 10 साल तक राज किया.'