Gadar 2 Sunny Deol Look: सनी देओल ने फिर उठाया चक्का, मच गया हंगामा
Gadar 2 Sunny Deol Look: सनी देओल ने फिर उठाया चक्का, मच गया हंगामा
Gadar 2 Sunny Deol Look: सनी देओल ने अपनी साल 2001 की रिलीज हुई फिल्म 'गदर' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं 22 साल बाद मूवी का दूसरा पार्ट 'गदर 2' रिलीज होने वाला है। इस मूवी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। क्योंकि 22 साल बाद भी मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल ही नजर आने वाले हैं। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बन रही इस मोस्ट अवेटेड फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
Gadar 2 Sunny Deol Look
सनी देओल (Sunny Deol) 22 साल बाद 'गदर 2' में भी बीहड़ लुक में दिखाई देंगे। दरअसल, जी स्टूडियो ने इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों का एक टीजर जारी किया है, जिसमें सेलेब्स की उनकी अपकमिंग फिल्मों से झलक देखने को मिली है। इसी में 'गदर 2' (Gadar 2) से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। सनी देओल फिर से हाथ में चक्का उठा 22 साल पुरानी याद को ताजा करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए –Sara Ali Dating: शुभमन गिल संग फिर नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर वायरल
बैलगाड़ी का चक्का उठाया मचाया बवाल
'गदर' में सनी देओल ने हाथ से हैंडपंप उखाड़ तहलका मचा दिया था। अब वो 'गदर 2' में बैलगाड़ी का चक्का (Gadar 2 Sunny Deol Look) निकाल धमाल मचाने को तैयार हैं। एक्टर का अंदाज, एक्सप्रेशन, जज्बा और एनर्जी इस बात का सुबूत दे रही है कि सनी देओल 22 साल बाद भी सबका दिल जीतने वाले हैं।
और पढ़िए –Athiya KL Wedding: आथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी की पूरी डिटेल आउट, डेट का भी खुलासा
Amisha Patel भी होंगी फिल्म का हिस्सा
गौरतलब हो कि, 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं, जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं इस बार भी सनी देओल के साथ-साथ अमीषा पटेल अहम रोल में नजर आएंगी। इतना ही नहीं फिल्म में उनके बेटे का रोल निभाने वाले बाल कलाकार उत्कर्ष शर्मा भी अहम रोल निभाएंगे। फिल्म को लेकर ये भी खबर है कि इसमें तारा सिंह के किरदार को भी दिखाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट आनी अभी बाकी है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.