FWICE Action: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा लगाए गए बैन (असहयोग निर्देश) के बाद फिल्म गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस बड़ी फिल्म संस्था ने किसी बड़े सितारे के खिलाफ ऐसा कड़ा कदम उठाया हो. इससे पहले दिलजीत दोसांझ (Dilip Dosanjh) और मीका सिंह (Mika Singh) जैसे बड़े नाम भी FWICE की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और क्यों इन सितारों पर पहले बैन लग चुका है…

दिलजीत दोसांझ पर क्यों हुआ था एक्शन?

पिछले साल दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया था. हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई, लेकिन दिलजीत ने विदेशों में इसका जमकर प्रमोशन किया. नियमों के उल्लंघन पर FWICE ने अपने 5 लाख सदस्यों को दिलजीत के साथ काम न करने का निर्देश दिया और उन्हें फिल्म 'बॉर्डर 2' से हटाने की मांग भी की थी (हालांकि बाद में भूषण कुमार के बीच-बचाव के बाद उन्हें शूटिंग की अनुमति मिली).

---विज्ञापन---

मीका सिंह का कराची विवाद

साल 2019 में मशहूर सिंगर मीका सिंह पर FWICE ने अस्थायी बैन लगाया था. मीका ने पाकिस्तान के कराची में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के एक करीबी के पारिवारिक विवाह समारोह में परफॉर्म किया था, जिसका भारत में भारी विरोध हुआ. बाद में मीका ने फिल्म संस्था के अधिकारियों से मिलकर माफी मांगी, जिसके बाद यह बैन हटाया गया.

पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध

साल 2016 के उरी हमले और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद FWICE ने सख्त रुख अपनाया था. संस्था ने बॉलीवुड में तेजी से लोकप्रिय हो रहे फवाद खान और माहिरा खान जैसे सभी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने और किसी भी भारतीय तकनीशियन के उनके साथ काम करने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह पर बैन की असली वजह

रणवीर सिंह का मामला देशभक्ति या सीमा पार विवाद का नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कमिटमेंट का है. उन्होंने 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे मेकर्स (एक्सेल एंटरटेनमेंट) के ₹45 करोड़ दांव पर लग गए. FWICE का कहना है कि रणवीर को 30 दिनों में 3 बार नोटिस दिए गए, लेकिन वे पेश नहीं हुए. दूसरी तरफ रणवीर के मुताबिक यह मामला FWICE के अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

---विज्ञापन---

आने वाली फिल्म 'प्रलय' पर मंडराया खतरा

इस असहयोग आंदोलन (Non-Cooperation Directive) के कारण रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगस्त के महीने में उनकी अगली बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म 'प्रलय' (Pralay) की शूटिंग शुरू होनी है. क्योंकि FWICE से 5 लाख से ज्यादा वर्कर्स जुड़े हैं, इसलिए फिल्म के लिए कैमरा क्रू, स्पॉट बॉय और तकनीकी टीम जुटाने में मेकर्स को बड़ी दिक्कत आ सकती है.

---विज्ञापन---