Hanuman Ansh Teaser Release: स्वयंभू मीडिया नेटवर्क की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हनुमान अंश' का टीजर रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. प्रसिद्ध श्री नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का टीजर बहुत शानदार और प्रेरणादायक है. फिल्म के टीजर को Hanuman Ansh के यूट्यूब चैनेल पर रिलीज किया गया है. इस फिल्म के टीजर में नीब करौरी बाबा की आस्था, सेवा, प्रेम और सादगी की मनमोहक झलक देखने को मिल रही है. चलिए आपको बताते है कि'हनुमान अंश' का टीजर आखिर कैसा है.

कैसा है 'हनुमान अंश’ का टीजर?

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ श्री नीब करौरी बाबा के जीवन और उनके संदेश से प्रेरित फिल्म है. टीजर की शुरुआत नीब करौरी बाबा के भजन के साथ होती है, जो पूरे टाइम टीजर के बैकग्राउंड में हमेशा चलता रहता है. इस दौरान बाबा की महिमा का एक किस्सा टीजर में दिखाया गया, जहां वो बिना कहे दो भूखे लोगों को खाना खिलाते हैं. विशाल चतुर्वेदी के अनुसार, ये फिल्म भारत की संत परंपरा को बड़े पर्दे पर दिखाएगी. श्री नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 31 जुलाई 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

नीब करौरी बाबा की महिमा

कैंची धाम के श्री नीब करौरी बाबा की महिमा और उनका प्रभाव सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था. दुनिया भर के कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन, एक्टर, खिलाड़ी और लाखों श्रद्धालु बाबा के ज्ञान और संदेश से प्रेरित हुए हैं, जिसमें स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे कई फेमस सेलिब्रिटी का नाम शामिल है. ऐसा माना जा रहा है कि ‘हनुमान अंश’ को भी लोग फिल्म 'लालो', 'कृष्णावर्तम', 'हनु-मान' और 'महावतार नरसिंह' की तरह ही पसंद करेंगे. खैर, देखना दिलचस्प होगा कि 'हनुमान अंश' लोगों को कितनी पसंद आती है.