अंजलि अरोड़ा, जो कि सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस को लेकर फेमस हैं. वह आज सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘महाकाव्या श्री रामायण कथा श्रीराम की’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने E24 के साथ खास बातचीत की. E24 के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर, अपने किरदार को लेकर और अपनी सोशल मीडिया लाइफ को लेकर बात की. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया से मिले फेम को लेकर भी अपने विचार साझा किया है. तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

सोशल मीडिया फेम पर बोलीं अंजलि अरोड़ा

दरअसल, एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि जो सोशल मीडिया के जरिए आपको फेम मिला है वो ज्यादा बेहतर है, या अब जो आपको फेम मिलने वाला है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, " आगे मुझे इस फिल्म के बाद फेम मिलेगा या नहीं अगर मुझे पता होता तो पहले ही प्रीडिक्ट कर लेती, लेकिन मुझे अभी तक जो भी मिला है, वो मेरी कड़ी मेहनत से मिला है. मैंने हर रोज मेहनत की है, तरह तरह का कंटेंट बनाया है. ट्रेंड के हिसाब से मैंने काम किया. कई बार मन भी नहीं होता था, लेकिन आपको काम करना पड़ता था, क्योंकि हमें आगे बढ़ना है. इसलिए मुझे लगता है कि जो भी फेम मिला है, वो सोशल मीडिया से मिला है और मुझे लगता है कि मैं अभी भी स्ट्रगल कर रही हैं, क्योंकि मुझे अभी बहुत कुछ अचीव करना है."

---विज्ञापन---

कच्चा बादाम से मिली पॉपुलैरिटी

बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो के कारण फेमस हुई थीं. उन्होंने कच्चा बादाम गाने पर डांस करते हुए रील पोस्ट की थी और उनकी इस रील को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ था और वह कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो लॉक अप में भी नजर आई थीं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 12.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जिसपर वह अक्सर ही तरह तरह का कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं.

इस दिन रिलीज होगी ‘महाकाव्या श्री रामायण कथा श्रीराम की’

काम को लेकर बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘महाकाव्या श्री रामायण कथा श्रीराम की’, में माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ देव शर्मा और राजनेश नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक सिंह ने किया है और मूवी सिनेमाघरों में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Exclusive: असल जिंदगी में माता सीता जैसा बनना चाहती हैं अंजलि अरोड़ा, बोलीं- ‘हनुमान जी की कृपा…’