Live Updates
21:32 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19: कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती कर रहे सलमान खान

बिग बॉस सीजन 19 का फिनाले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव हैं. शो में सभी कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया है. सलमान खान फाइनलिस्ट के साथ मजाक-मस्ती कर रहे हैं.

20:41 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 9 बजे से शुरू होगा बिग बॉस 19 का फिनाले

Bigg Boss 19 Finale:आज 7 दिसंबर की रात को टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. इसे आप 9 बजे से जियो हॉटस्टार और 10.30 बजे से कलर्स चैनल पर देख सकेंगे.

19:28 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले, अमाल मालिक हुए बाहर

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो अब अपने फिनाले पर आ पंहुचा है. शो के 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे में से कोई एक आज बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतेगा. ऐसे में अमाल मलिक का सफर खत्म हो गया है. वो फिनाले से ठीक पहले बाहर हो चुके हैं.

14:50 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: पलाश और स्मृति की टूटी शादी, पलाश मुच्छल ने किया रिएक्ट

लनसललस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अब कैंसिल हो गई है. स्मृति के बाद पलाश ने भी इस बात की घोषणा की है.

14:19 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना ने कैंसिल की पलाश मुच्छल संग शादी

भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अब कैंसिल हो गई है. स्मृति मंधाना ने खुद इस बात की घोषणा की है. पढ़ें पूरी खबर…

13:35 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'देवों के देव... महादेव' की फेमस पार्वती बनीं मम्मी

टीवी सीरियल ‘देवों के देव… महादेव’ की फेमस एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया अब मां बन गई हैं. उन्होंने अपने बेटी को जन्म दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

12:33 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: फेमस Roopal Tyagi ने की शादी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…

11:37 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'गदर' के डायरेक्टर ने बताई धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमे हमेशा के लिए छोड़कर चले गए. फिल्म ‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बात करते हुए एक्टर की आखिरी ख्वाहिश और पहली मेहबूबा के बारे में बताया. पढ़ें पूरी खबर…

11:03 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले प्रोमो में अमाल-शहबाज ने किया 'हेलो ब्रॉदर'

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज ग्रैंड फिनाले है. शो के नए प्रोमो में ग्रैंड फिनाले की एक झलक देखने को मिल रही है. प्रोमो में एक बार फिर अमाल मलिक और शहबाज बदेशा का ब्रदरहुड देखने को मिला. पढ़ें पूरी खबर…

10:18 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा का जन्मदिन आज

फेमस पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा का भी जन्मदिन है. सिंगर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मिलिंद गाबा ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं. इसमें ‘करेंगे दारू पार्टी’, ‘कलेश’, और ‘यार मोड़ दो’ जैसे सॉन्ग शामिल है.

09:07 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कॉमेडियन अली असगर का जन्मदिन आज

टीवी के फेमस एक्टर और कॉमेडियन अली असगर का आज जन्मदिन है. आज एक्टर अली अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1987 में आए टीवी शो ‘एक दो तीन चार’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2013 में शुरू हुए ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में उनके दादी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

08:19 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'Dhurandhar' के दूसरे दिन की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मूवी ने अब तक 58 करोड़ की कमाई कर ली.google_vignette“> पढ़ें पूरी खबर…

07:39 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कहां तक पहुंची 'तेरे इश्क में' की कमाई

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को आज रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 9वें दिन 5.50 करोड़ की कमाई. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 92.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

07:25 (IST) 07 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आज ग्रैंड फिनाले भी है. जिसकी तैयारियां की जा चुकी है. शो के 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे में से कोई एक आज शो की ट्रॉफी जीतेगा.

18:47 (IST) 06 Dec 2025
Entertainment News LIVE: शादी के बंधन में बंधे फेमस यूट्यबर सौरव जोशी

फेमस यूट्यबर सौरव जोशी ने शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो सामने आई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें उन्हें सौरव अपनी दुल्हनिया के साथ दिखाई दे रहे हैं.

18:41 (IST) 06 Dec 2025
Entertainment News LIVE: शादी के बाद कार्तिक आर्यन को आई बहन की याद

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी की शादी हो गई है. वहीं, अब कार्तिक को शादी के बाद अपनी बहन याद आने लगी. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर…

16:39 (IST) 06 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Mortal Kombat फेम एक्टर Cary-Hiroyuki Tagawa का निधन

जापानी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर कैरी-हिरोयुकी तगावा का निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. एक्टर के मैनेजर मार्गी वेनर ने उनके निधन की जानकारी दी है. पढ़ें पूरी खबर…

15:43 (IST) 06 Dec 2025
Entertainment News LIVE: प्रणित मोरे के बारे में क्या बोल गईं मालती चाहर

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद मालती चाहर ने कहा कि उन्होंने इस घर में दो महीने टॉर्चर झेला है. इसके साथ ही उन्होंने प्रणित मोरे के बारे में भी बात की. पढ़ें पूरी खबर…

14:07 (IST) 06 Dec 2025
Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण ने देखी पति रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पति की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि 3.34 घंटे की धुरंधर हर मिनट देखने लायक है. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्हें अपने पति रणवीर सिंह पर गर्व है.

12:29 (IST) 06 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' का ओपनिंग डे कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. खबर है कि फिनाले के इस मुकाबले में अमाल मलिक बाहर हो गए हैं. शो के 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे में से कोई एक आज शो की ट्रॉफी जीतेगा. महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंदाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल अपने शादी को लेकर कई दिन से सुर्खियों में थे. अब जाकर स्मृति ने इस शादी को तोड़ने का फैसला किया है. इसपर पलाश मुच्छल ने भी रिएक्ट किया है. दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है. आज टीवी एक्टर और कॉमेडियन अली असगर का आज जन्मदिन है. आज एक्टर अली अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1987 में आए टीवी शो 'एक दो तीन चार' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2013 में शुरू हुए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उनके दादी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. आज अली असगर के अलावा फेमस पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा का भी जन्मदिन है. सिंगर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसके साथ ही आज टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले भी है. जिसकी तैयारियां की जा चुकी है. शो के 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे में से कोई एक आज शो की ट्रॉफी जीतेगा.

इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मूवी ने अब तक 58 करोड़ की कमाई कर ली. वहीं, धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को आज रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 9वें दिन 5.50 करोड़ की कमाई. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 92.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…