फेमस सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर और एक्ट्रेस मनीषा रानी ने पूरे पारंपरिक तरीके से छठ पर्व मनाया है. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर खूब वायरल हो रही हैं.
मशहूर एक्टर सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर सतीश शाह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस में पहुंच चुका है. ANI की वीडियो में सतीश शाह के खास दोस्त अशोक पंडित आर्थी को कांधा देते दिखाई दे रहे हैं.
watch महाराष्ट्र: दिग्गज बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सतीश शाह, जिनका कल निधन हो गया था, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस में लाया गया। pic.twitter.com/ULUtYBmb93
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2025
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सतीश शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल से बांद्रा के कलानगर स्थित उनके घर पहुंच गया है. जिस एम्बुलेंस से उनकी बॉडी अस्पताल से घर लाई गई, उसमें अशोक पंडित भी मौजूद थे. सतीश शाह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक घर पर रखा गया. इस दौरान उनके चाहने वालों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 12 बजे के करीब विले पारले के पवन हंस शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने जब ‘एक्स वाइफ’ का कमेंट किया, तब से सोशल मीडिया पर अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल के ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री की चर्चा तेज हो गई. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज जन्मदिन है, वो अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई एक्शन फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से की थी. इसके बाद ही वह लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके निधन के बाद अस्पताल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरू कर दी थी. उन्होंने हिंदी समेत तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है.
बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का बीते दिन निधन हो गया. 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आज एक्टर सतीश शाह का मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर सतीश शाह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस में पहुंच चुका है. ANI की वीडियो में सतीश शाह के खास दोस्त अशोक पंडित आर्थी को कांधा देते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज जन्मदिन है, वो अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई एक्शन फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी. इसके बाद ही वह लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं. रवीना टंडन के अलावा 'गजनी गर्ल' असिन, अमला पौल और सुजैन खान का भी आज जन्मदिन है. जहां असिन अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं, अमला पौल अपना 34वां और सुजैन खान अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. वहीं, आज एक्टर सतीश शाह का मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इसके साथ ही टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाने वाले हैं. इसी बीच मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है. इसमें ‘बिग बॉस 19’ स्टेज पर सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दे रही है. इस दौरान वह घरवालों के साथ गेम्स खेलती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'Thamma' ने 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, हर्षवर्धन राणे और सोनम बावेजा की फिल्म 'Ek Deewane Ki Deewaniyat' अभी 50 करोड़ से कुछ कदम दूर है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…