Live Updates
17:03 (IST) 25 Nov 2025
Smriti Mandhana Live Updates: भाई पलाश से मिलने अस्पताल गईं पलक मुच्छल

क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपने मंगेतर पलाश मुच्छल के साथ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के सभी पोस्ट और वीडियो डिलीट कर दिए हैं. दोनों की शादी काफी दिनों से सुर्खियों में थी. वहीं इनके रिश्ते को लेकर एक अलग ही एंगल सामने आ रहा है. पलाश की बहन, मशहूर सिंगर पलक मुच्छल को मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपने भाई से मिलने देखा गया. बता दें कि शादी वाले दिन ही पलाश की तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

16:38 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: शादी से तक पहले पलाश ने स्मृति मंदाना को दिया धोखा?

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की अचानक से टल गई थी. वहीं अब कथित तौर पर पलाश की एक महिला संग कुछ चैट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोग लोग पलाश को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं और धोखेबाज बता रहे हैं.

14:23 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'जुबीन गर्ग का हुआ मर्डर', असम मुख्यमंत्री का बड़ा दावा

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि मर्डर था.

13:28 (IST) 25 Nov 2025
Dharmendra Death News LIVE: सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने ओडिशा के पुरी बीच पर एक्टर धर्मेंद्र को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है. आर्टिस्ट ने सेंड आर्ट के जरिए धर्मेंद्र की फोटो बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

12:20 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 विनर्स लिस्ट आई सामने

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स के नाम भी ऐलान कर दिए गए हैं. भारत से 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को दो नॉमिनेशन मिले थे. पढ़ें पूरी खबर…

11:03 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: नहीं रहे साउथ कोरिया के Lee Soon-Jae

साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ली सून-जे अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. पढे़ं पूरी खबर…

10:35 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के जाने से टूट गए अमिताभ बच्चन

धर्मेंद्र के जाने से उनके दोस्त अमिताभ बच्चन बुरी तरह से टूट गए हैं. उन्होंने रात 2.30 बजे एक इमोशनल पोस्ट किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘एक और बहादुर हमें छोड़कर चला गया…’ पढ़ें पूरी खबर…

09:59 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: एक्टर वीरेंद्र सक्सेना का जन्मदिन आज

बॉलीवुड फेमस एक्टर वीरेंद्र सक्सेना का आज जन्मदिन है, दिग्गज एक्टर इस साल अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से की थी.

08:55 (IST) 25 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 47 साल की हुईं इंडस्ट्री की 'ड्रामा गर्ल'

इंडस्ट्री की ड्रामा गर्ल राखी सांवत का भी आज 47वां बर्थडे है. राखी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर के रूप में की थी. राखी सांवत 3 बार Bigg Boss की कंटेस्टेंट बनी हैं. सबसे पहले वो Bigg Boss 1 का हिस्सा थी. इसके बाद वह Bigg Boss 13 और 14 की कंटेस्टेंट थी. Bigg Boss 14 में तो वो टॉप 5 में पहुंच गई थीं.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. पहले खबर आई कि पिता श्रीनिवास मंधाना के हार्ट अटैक के कारण उनकी शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. इसी बीच पलाश की भी तबियत खराब हो गई. उनकी बहन पलक मुच्छल अपने भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंची हैं. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया है. सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि मर्डर था.

बॉलीवुड फेमस एक्टर वीरेंद्र सक्सेना का आज जन्मदिन है, दिग्गज एक्टर इस साल अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'उलझन' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. वीरेंद्र सक्सेना के अलावा इंडस्ट्री की ड्रामा गर्ल राखी सांवत का भी आज 47वां बर्थडे है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म '120 Bahadur' ने चौथे दिन मात्र 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 11.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं, फिल्म 'Mastiii 4' ने चौथे दिन सिर्फ 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10 करोड़ का बिजनेस किया है

---विज्ञापन---

वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में टिकट की फिनाले का टास्क शुरू हो गया है. इसकी एक झलक शो के प्रोमो में देखने को मिली है. प्रोमो में सभी घरवालों को असेंबली रूम बुलाया गया, जहां सभी घरवालों को वोटिंग के जरिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के किस्मत का फैसला करने को कहा गया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…