Live Updates
19:47 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने पहले ही रिवील कर दिया था अपने दूसरे बेटे का नाम

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh)और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbaachiya) के घर किलकारी गूंजी है. हर्ष और भारती के दूसरे बेटे का नाम क्या होगा, इसको लेकर खुलासा हो चुका है. दरअसल भारती ने एक व्लॉग में अपने दूसरे बेटे के नाम के बारे में बताया था. दरअसल उन्होंने जानकारी जानकारी दी थी कि उनके बेटे गोला ने अपने छोटे भाई-बहन के लिए पहले ही एक निकनेम चुन लिया है. उन्होंने बताया था कि उसने अपने होने वाले भाई का नाम काजू रखा है. यहां पढ़े पूरी खबर…

19:44 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के निधन के बाद भी बेटी ईशा देओल क्यों सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव?

पिता की मौत के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के पीछे की वजह बताते हुए ईशा देओल ने फैंस के बीच अपना दुख भी साझा किया है. साथ ही उन्होंने फैंस से भी रिक्वेस्ट की है कि वो उनकी मुश्किल और मजबूरी को समझें कि वो दुख के इस समय में भी सोशल मीडिया पर क्यों एक्टिव हैं. उन्होंने बताया कि वो चाहती थी कि सोशल मीडिया से उन्हें ब्रेक मिले. यहां पढ़ें पूरी खबर…

19:42 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: अक्षय खन्ना ने शादी और बच्चों को लेकर दिया बयान

अक्षय खन्ना ने 50 की उम्र तक आकर भी शादी नहीं की है. वहीं अब इसको लेकर अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा भी किया है. दरअसल अक्षय का कहना है कि उन्हें बच्चे पैदा करने का भी कोई शौक नहीं है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

19:29 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News: ये हैं JioHotstar 2025 की 5 बेस्ट सीरीज-मूवीज

अब साल 2025 में खत्म हो चला है. इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है. इसमें सस्पेंस, थ्रिलर, स्पाई, और कोर्टरूम ड्रामा सीरीज और फिल्में शामिल हैं. चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं.

18:48 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News: दोबारा मां बनने के बाद भी अधूरी रह गई Bharti Singh की ये तमन्ना

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं और उन्होंने एक बेटे का स्वागत किया है. हालांकि उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई है, जिसके लिए उन्होंने कभी 1000 लड्डू चढ़ाए थे…पूरी खबर पढ़ें

17:06 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: दूसरी बार मां बनी भारती सिंह, Laughter Chefs 3 की कास्ट ने मनाई खुशियां

Bharti Singh Second Baby: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं. आज सुबह यानी 19 दिसंबर को भारती ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 की कास्ट ने भी भारती के मां बनने की खुशियां मनाई…वीडियो देखें

13:44 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का डांस

अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो में निक जोनस ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ पर डांस कर रहे हैं.

12:55 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सुष्मिता सेन ने अपने पापा को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर सुष्मिता ने अपने पापा को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पापा अपनी नातिन के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

12:48 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कॉमेडियन भारती सिंह के घर गूंजी किलकारी

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं. टीवी की लाफ्टर क्वीन ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. टीवी से लेकर बॉलीवुड और फैंस तक सभी भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहें हैं. पढ़ें पूरी खबर…

12:47 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'किस किसको प्यार करूं 2' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने 7वें दिन सिर्फ 0.75 करोड़ यानी 75 लाख की कमाई की है. फिल्म ने अब तक भारत में कुल 10.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.

11:38 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सारा अर्जुन को KISS करने वाले विवाद पर भड़के राकेश बेदी

फिल्म ‘धुरंधर’ के एक्टर राकेश बेदी ने सारा अर्जुन को किस करने वाले विवाद पर रिएक्ट किया है, जहां उन्होंने इस विवाद पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंन कहा, ‘यह बहुत ही बेवकूफी भरा है. सारा मेरी आधी उम्र से भी कम है.’ पढ़ें पूरी खबर…

10:51 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar’ की धुआंधार कमाई जारी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने 14वें दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 460.25 करोड़ का व्यापार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

10:31 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: आदित्य धर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म

फिल्म ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ड्रीम प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ नहीं बल्कि कोई फिल्म थी. आदित्य धर एक माइथोलॉजिकल सुपर हीरो एक्शन फिल्म बनाना चाहते थे, जिसकी कहानी को महाकाव्य कथा से मिलाया जा सके. इस ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म का नाम और पोस्टर तक रिवील कर दिया था. पढ़ें पूरी खबर…

09:24 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 41 साल की हुईं अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अंकिता लोखंडे घर-घर में फेमस हो गईं. टीवी के बाद उन्होंने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

07:52 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: एक्टर ओम प्रकाश की आज है 106वीं बर्थ एनिवर्सरी

हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर ओम प्रकाश की आज 106वीं बर्थ एनिवर्सरी है. ओम प्रकाश हिंदी सिनेमा के बहुत जाने-पहचाने चेहरे हैं. जम्मू में जन्में ओम प्रकाश को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. वह जम्मू की रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे. ओम प्रकाश को अपनी पहली फिल्म एक शादी में लोगों का मनोरंजन करते हुए मिली. फिल्ममेकर दलसुख पंचोली ने अपनी फिल्म ‘दासी’ में कास्ट किया, जिसके लिए ओम को सिर्फ 80 रुपये की सैलरी मिली. साल 1944 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओम प्रकाश को सभी का फेवरेट बना दिया. इसके बाद उन्होंने 307 फिल्मों में काम किया. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक के साथ काम किया. फिर दिल का दौरा पड़ने से 21 फरवरी 1998 को उनका निधन हो गया.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह के घर से एक बड़ी गुडन्यूज सामने आई है. टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं. भारती सिंह ने 41 साल की उम्र में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. भारती ने 19 दिसंबर यानी आज अपने दूसरे राजकुमार को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है. टीवी से लेकर बॉलीवुड और फैंस तक सभी भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहें हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर सुष्मिता ने अपने पापा को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है.

हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर ओम प्रकाश की आज 106वीं बर्थ एनिवर्सरी है. ओम प्रकाश हिंदी सिनेमा के बहुत जाने-पहचाने चेहरे हैं. जम्मू में जन्में ओम प्रकाश को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. वह जम्मू की रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे. ओम प्रकाश को अपनी पहली फिल्म एक शादी में लोगों का मनोरंजन करते हुए मिली. फिल्ममेकर दलसुख पंचोली ने अपनी फिल्म 'दासी' में कास्ट किया, जिसके लिए ओम को सिर्फ 80 रुपये की सैलरी मिली. साल 1944 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओम प्रकाश को सभी का फेवरेट बना दिया. इसके बाद उन्होंने 307 फिल्मों में काम किया. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक के साथ काम किया. फिर दिल का दौरा पड़ने से 21 फरवरी 1998 को उनका निधन हो गया.

ओम प्रकाश के अलावा आज एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मानव कौल का भी आज जन्मदिन है. अंकिता लोखंडे आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अंकिता लोखंडे घर-घर में फेमस हो गईं. टीवी के बाद उन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म ने 14वें दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 460.25 करोड़ का व्यापार कर लिया है. दूसरी तरफ कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने 7वें दिन सिर्फ 0.75 करोड़ यानी 75 लाख की कमाई की है. फिल्म ने अब तक भारत में कुल 10.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…