Live Updates
19:20 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन?

Bigg Boss 19 Final Predictions: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो अब अपने फिनाले के करीब आ चुका है. देखने वाली बात होगी कि सलमान खान के शो का इस सीजन का विनर कौन होता है? आइए टॉप 3 कंटेस्टेंट के बारे में जानते हैं…

16:19 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को हुए एक साल, फोटोज

एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को एक साल हो गया है. अपनी पहली एनिवर्सरी पर शोभिता ने एक कविता के साथ वेडिंग वीडियो शेयर किया है.

14:45 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का ट्रेलर रिलीज

संजय मिश्रा-महिमा चौधरी स्टारर फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

14:39 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: एयर इंडिया एयरलाइन्स पर फूटा सितार वादक Anoushka Shankar का गुस्सा

दिवंगत महान सितारवादक रविशंकर की बेटी Anoushka Shankar ने इस समय सुर्खियों में छाई हुईं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया कि Air India Airlines की वजह से उनका सितार टूट गाया है. इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

13:20 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: दुल्हन ने Shah Rukh Khan से की 'जुबान केसरी' कहने की डिमांड

दिल्ली की एक हाई-प्रोफाइल शादी से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शादी फंक्शन के दौरान दुल्हन स्टेज पर शाहरुख खान को ‘जुबान केसरी’ वाला डायलॉग कहने की डिमांड करती दिख रही है. पढ़ें पूरी खबर..

12:03 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ‘Tere Ishk Mein’ की कमाई

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने छठे दिन 6.75 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 76.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

11:19 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र ने परिवार से इस बेटे को दी खानदानी प्रोपर्टी

धर्मेंद्र की खानदानी प्रोपर्टी के मालिक सनी या बॉबी नहीं बल्कि कोई और शख्स हैं. धर्मेंद्र ने अपने गांव की पुश्तैनी जमीन अपने चचेरे भाई को दे दी थी. पढ़ें पूरी खबर…

10:34 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: शादी की अफवाहों पर रश्मिका ने तोड़ी चुप्पी

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस दौरान उन्होंने न तो शादी की अफवाहों को कंफर्म किया और न ही इसे गलत या झूठा बताया. पढ़ें पूरी खबर…

08:01 (IST) 04 Dec 2025
Entertainment News LIVE: जावेद जाफरी का आज जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. जावेद फेमस कॉमेडियन एक्टर जगदीप के बेटे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ से की थी. इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ जावेद एक कमाल के वॉइस आर्टिस्ट भी हैं. हाल ही में उन्हें अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में देखा गया था.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: दिवंगत महान सितारवादक रविशंकर की बेटी Anoushka Shankar ने इस समय सुर्खियों में छाई हुईं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया कि Air India Airlines की वजह से उनका सितार टूट गाया है.

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. जावेद फेमस कॉमेडियन एक्टर जगदीप के बेटे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'मेरी जंग' से की थी. इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ जावेद एक कमाल के वॉइस आर्टिस्ट भी हैं. हाल ही में उन्हें अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में देखा गया था. जावेद के साथ-साथ आज पंजाब की फेमस सिंगर मिस पूजा का जन्मदिन है, जो इस साल अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके अलावा, धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'Tere Ishk Mein' ने छठे दिन 6.75 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 76.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

वहीं, टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. शो के नए प्रोमो में प्रणित मोरे और मालती चाहर के बीच लड़ाई देखने को मिली. इसके अलावा मिड वीक एविक्शन की खबर की भी झलक देखने को मिली. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…