Live Updates
14:54 (IST) 03 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में होगी एल्विश यादव की एंट्री

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में Bigg Boss OTT के विनर एल्विश यादव आने वाले हैं. यहां एल्विश सलमान खान के सामने खड़े होकर बोलेंगे. ‘सलमान भाई के सामने कोई बोल सकता है क्या?’

13:30 (IST) 03 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: घरवालों ने हटाए माइक तो फूटा बिग बॉस का गुस्सा

‘बिग बॉस 19’ के आने वाले एपिसोड में सभी घरवाले अपना माइक उतारते दिखाई देने वाले हैं, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स पर बिग बॉस का गुस्सा फूटने वाला है. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है.

11:58 (IST) 03 Oct 2025
Entertainment News Update LIVE: प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच स्पॉट हुईं Sonam Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने की अफवाह की वजह से सुर्खियों में हैं. इन अफवाहों के बीच सोनम अपने नए लुक में स्पॉट हुई हैं.

10:44 (IST) 03 Oct 2025
Entertainment News LIVE: Bvlgari इवेंट में पहुंची Keerthy Suresh, ब्लैक ड्रेस में फोटो वायरल

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बुल्गारी ईवेंट में पहुंची. एक्ट्रेस ने इस ईवेंट की लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

09:25 (IST) 03 Oct 2025
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में अभिषेक और अमाल के बीच हुई हाथापाई

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कैप्टेंसी टास्क के दौरान जबरदस्त घमासान देखने को मिला. अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच टास्क के दौरान हाथापाई हुई.

08:18 (IST) 03 Oct 2025
Entertainment News LIVE: फायरिंग के बाद फिर से खुली कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को कनाडा वाले कैफे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे फिर से खुल गया है. कुछ दिनों पहले ही उनके कैफे पर फायरिंग 2 बार हुई थी.

08:11 (IST) 03 Oct 2025
Entertainment News LIVE: बाहुबली के कटप्पा मना रहे हैं 71वां जन्मदिन

बाहुबली के कटप्पा यानी एक्टर सत्यराज आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. सत्यराज ने बाहुबली के अलावा अपने एक्टिंग करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

Entertainment News Update in Hindi: बाहुबली के कटप्पा यानी एक्टर सत्यराज आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेपी दत्ता भी आज अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इसके अलावा फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का कनाडा वाला कैफे फिर से खुल गया है. कुछ दिनों पहले ही उनके कैफे पर फायरिंग 2 बार हुई थी. वहीं, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. वरुण धवन, जान्हवी कपूर, और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की.

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क के दौरान जबरदस्त घमासान देखने को मिला. अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच टास्क के दौरान हाथापाई हुई. वहीं बाकी घरवाले बीच-बचाव करते दिखाई दिए. वहीं, आज हॉलीवुड फिल्म ‘स्टीव’ अपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---