‘बिग बॉस’ ने नेहल से कैप्टेंसी वापस ले ली है. इस हफ्ते कोई कैप्टन नहीं होगा. नेहल को ‘बिग बॉस’ ने एक पॉवर भी दी है कि वो 2 सदस्यों को परिवार से आए लेटर दे सकती हैं. नेहल ने अशनूर कौर और बसीर अली के नाम दिए हैं.
अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस नेचर के बीच पोज करती हुई नजर आ रही हैं. ब्राउन ड्रेस में अनुष्का सेन हॉट अदाएं दिखाने की कोशिश कर रही हैं.
रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ है. अब सिंगर कूड़े के ढेर के बीच रह रही हैं. उनके पास ना खाने को दाना और ना रहने को ढंग का घर है. साथ ही उनकी दिमागी हालत भी खराब हो गई है. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर
आज अनीत पड्डा का बर्थडे है और इस खास मौके पर ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक्ट्रेस के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है. मोहित सूरी अनीत को सिर पर प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी स्टार अनीत पड्डा! हम सभी के लिए रास्ता रोशन करने के लिए धन्यवाद… आपको हमेशा और हमेशा के लिए प्यार.’
सूर्य कुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ महाकाल के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उज्जैन के मंदिर से क्रिकेटर का वीडियो सामने आया है. वीडियो में तीनों आरती देखते हुए भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं.
बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी कार में लगी लबूबू डॉल फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.
गौहर खान ने अमाल मलिक को लेकर X पर भड़ास निकाली है. अभिषेक को नॉमिनेशन टास्क में उकसाने पर गौहर ने सवाल उठाए हैं. शो में कोई किसी का चेहरा कैसे छू सकता है? क्या ये अब भी प्रोवोकेशन नहीं था? गौहर ने इस तरह की बातें लिखी हैं. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर
‘बिग बॉस 19’ के घर में नॉमिनेशन टास्क पूरा हो गया है. इस टास्क में अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. अब इस मामले में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने एंट्री मारी है. काम्या पंजाबी ने अभिषेक का सपोर्ट किया है. उन्होंने इस लड़ाई में बसीर गलत था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय कपूर की वसीयत में ‘बड़ी गलतियां’ गिनवाई हैं. उन्होंने कहा कि संजय कपूर अपनी वसीयत में कई जगह अपने बेटे का नाम गलत कैसे लिख सकते हैं? पढ़ें पूरी खबर…
ओटीटी लवर्स के लिए यह हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म की हिट सीरीज और फिल्में शामिल हैं. देखें पूरी लिस्ट खबर में…
बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे को डांस मूव्स के साथ टक्कर दे रही हैं.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैमस कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन हो गया है. फिल्म की शूटिंग के बाद अचानक राजू तालिकोटे की तबीयत खराब होने लगी. डॉक्टरों के अनुसार, राजू को पहले ही 2 बार हार्ट अटैक आ चुका था, जिसके बाद तीसरे हार्ट अटैक में उनकी मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया गया. नए प्रोमों में राशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला. इस दौरान कैप्टन नेहल चुडासमा और मालती चाहर के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एड्स से की.
Entertainment News Update in Hindi: अवनीत कौर और सूर्य कुमार यादव का उज्जैन के मंदिर से साथ में वीडियो वायरल हो रहा है. बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं. अनीत की पहली फिल्म 'सैयारा' इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी, जिसने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter 1' ने 12वें दिन 13.50 करोड़ की कमाई की. जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 451.90 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, OTT पर इस हफ्ते 11 नई फिल्में और टीवी शो रिलीज होने वाले हैं.
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घरवालों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में रिलीज किए गए नए प्रोमो में राशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. प्रोमो में कैप्टन नेहल चुडासमा और मालती चाहर के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…