Live Updates
19:35 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: ईशा देओल ने एक्स हसबैंड को दी जन्मदिन की बधाई

ईशा देओल ने पति से अलग होने के बाद भी उन्हें बर्थडे विश किया है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मेरे बच्चों के पिता को हैप्पी बर्थडे. हमेशा हैप्पी, हेल्दी और ब्लेस्ड रहो.’

18:10 (IST) 12 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: मालती की वजह से फिर कटा चालान

मालती चाहर की वजह से राशन टास्क में चौथा चालान कटा है. अशनूर कौर को टेडी संभालने की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन कैमरा से बात करते हुए उन्होंने टेडी को कैमरे से टच कर दिया. अब 12 फूड आइटम रिस्क में हैं.

18:05 (IST) 12 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: मालती की वजह से कटे चालान

मालती चाहर ने एक बार टेडी स्टूल से टच कर दिया। इसके बाद उन्होंने टेडी जमीन पर छोड़ दिया। एक चालान कुनिका सदानंद की वजह से भी कटा है। 3 चालान पर घर के राशन से 9 आइटम गायब हो गए।

18:01 (IST) 12 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: अब होगा मजेदार राशन टास्क

कंटेस्टेंट्स को एक टेडी दिया जाएगा, जिसे उन्हें हाथ या गोद में रखना होगा. एक-एक कर सभी को इसे संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी. इस टेडी को जमीन या किसी भी चीज से टच होने से बचाना है. अगर ऐसा हुआ, तो चालान कटेगा. नेहल टास्क का संचालन करेंगी.

17:17 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: सामंथा रुथ प्रभु ने कही दिल की बात

सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं जो कुछ भी सोचती हूं, कहती हूं, करती हूं और जिसका लक्ष्य रखती हूं, मेरे सर्वोच्च स्व का सम्मान करना चाहिए. मेरी चुप्पी के दौरान यही बात मेरे सामने आई. अब, मुझे बस उम्मीद है कि मैं सिर्फ कह नहीं सकती, इसे जी सकती हूं.’

16:19 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन ने फिल्मफेयर जीतकर शेयर किया पोस्ट

अभिषेक बच्चन को पहली बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है. पिता के जन्मदिन पर इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद अब जूनियर बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, ‘ग्रेटफुल और हंबल हूं. प्यार के लिए शुक्रिया.’

15:30 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर इन लोगों को कहा शुक्रिया

आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी के साथ ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा… न सिर्फ उस कहानी के लिए जो हमने सुनाई, बल्कि उन लोगों के लिए जिन्होंने इसे जीवन दिया. इस सम्मान के लिए फिल्मफेयर और उन सभी लोगों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस फिल्म में अपना अंश पाया. काश मैं वहां होती, लेकिन फिर भी मेरा दिल भरा हुआ है.’

15:02 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अहान पांडे ने स्कूल के बच्चों के साथ बिताया वक्त

‘सैयारा’ एक्टर अहान पांडे ने स्कूल के बच्चों के साथ टाइम स्पेंड किया है. मुंबई के एक स्कूल से अहान पांडे की तस्वीरें सामने आई हैं. एक्टर ना सिर्फ बच्चों के साथ पोज दे रहे हैं, बल्कि उनसे बातें करते हुए भी नजर आ रहे हैं. अहान पांडे ने अपने नन्हे फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए हैं.

14:47 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: KBC में पहुंचे 'कांतारा' के ऋषभ शेट्टी

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी नजर आने वाले हैं. होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर ऋषभ और अमिताभ बच्चन की फोटो शेयर की है.

13:36 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट रिवील

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी.

12:50 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News LIVE: प्रियंका-निक का क्यूट वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ‘देशी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में निक प्रियंका के बाल बनाते नजर आ रहे हैं.

11:35 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News in Hindi LIVE: ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन

हॉलीवुड एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन हो गया है. उन्होंने 79 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. इस एक्ट्रेस ने ‘एनी हॉल’ और ‘द गॉडफादर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है.

10:55 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News in Hindi LIVE: 400 करोड़ से कुछ कदम दूर 'Kantara Chapter-1'

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ की कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Kantara Chapter-1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 396.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म अब 400 करोड़ से बस कुछ कदम ही दूर है.

10:06 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News in Hindi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले राम चरण

साउथ फिल्मों सुपरस्टार राम चरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. एक्टर ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपनी इस पोस्ट में राम चरण ने लिखा कि ‘अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में दुनिया की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता पर हमारे प्रधानमंत्री से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’

09:12 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News in Hindi LIVE: 'बिग बॉस 19' में खत्म होगा इस सदस्य का सफर

टीवी के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट जाने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीशान कादरी का सफर इस हफ्ते खत्म होने वाला है.

09:08 (IST) 12 Oct 2025
Entertainment News in Hindi LIVE: कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन जन्मदिन आज

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा हासन का आज बर्थडे है. ‘शमिताभ’ फिल्म की एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. अक्षरा हासन दिग्गज एक्टर कमल हासन की छोटी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन की छोटी बहन हैं.

Entertainment News Update in Hindi: 'बिग बॉस 19' में राशन टास्क होने वाला है. अब उसे लेकर अपडेट आ रहे हैं. आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल करने के बाद पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं. बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा हासन का आज बर्थडे है. 'शमिताभ' फिल्म की एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. अक्षरा हासन के साथ-साथ ही टीवी एक्ट्रेस और डांसर शक्ति मोहन भी आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter-1' की कमाई का ग्राफ भी बढ़ते जा रहा है. फिल्म ने सिर्फ 10 दिन में भारत के अंदर करीब 400 करोड़ की कमाई कर ली है.

वहीं, टीवी के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट जाने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीशान कादरी का सफर इस हफ्ते खत्म होने वाला है. इसके अलावा, 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 शो ने भी खबरों का बाजार गर्म रखा हुआ है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---