Live Updates
22:13 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: करीना कपूर की फिल्म Crew के सीक्वल पर आया अपडेट

एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट आया है। पिछले साल मार्च, 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनाने की चर्चा चल रही है। पिंकविला से बातचीत में एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र ने यह भी बताया है कि सीक्वल में करीना कपूर होंगी लेकिन कृति सेनन और तब्बू को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

21:50 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: Dhadak 2 की ओटीटी रिलीज पर आया अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 पिछले महीने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब करीब दो महीने बाद ये फिल्म कल यानी 26 सितंबर को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। धड़क 2 को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

21:20 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: Shah Rukh Khan को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर आशुतोष गोवारिकर ने दी बधाई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस सम्मान को पाने के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस बीच आशुतोष गोवारिकर ने किंग खान को बधाई दी है।

What a journey we have had… each forging one’s own path and today, to come together on this prestigious Dais, which is the highest award of our country, to honour your incredible craft! Congratulations Shah… @iamsrk bestactor nationalfilmawards nationalawards pic.twitter.com/oUXUoymVDv
— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) September 25, 2025

21:00 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: BB लाइव चैट में होगी नगमा मिराजकर की एंट्री

बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं नगमा मिराजकर एक बार फिर शो में नजर आने वाली हैं। वह बीबी लाइव चैट का हिस्सा बन रही हैं। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए दी है।

19:07 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: Zubeen Garg के मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर SIT की रेड

सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था। इसके बाद से पूरे असम में शोक की लहर है। सिंगर के निधन की घटना पर संदेह भी जताया जा रहा है। इसी क्रम में अब जुबीन गर्ग के मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर SIT की रेड पड़ी है।

18:31 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: Lord Curzon Ki Haveli का टीजर रिलीज

एक्टर से डायरेक्शन में हाथ आजमाने वाले अंशुमन झा की फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर और परेश पहुजा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक कॉमेडी टीजर में रसिका सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही हैं।

17:53 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: स्वमिंग पूल में मस्ती करते दिखे शहबाज और जीशान

बिग बॉस 19 में घरवालों के झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन आपस में मस्ती भी काफी होती है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें जीशान कादरी और शहबाज बदेशा को स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

16:56 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: Bigg Boss 19 को मिला लीगल नोटिस

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बाॅस 19 को फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। पीपीएल ने कथित उल्लंघन के लिए बिग बॉस मेकर्स से हर्जाने और लाइसेंस शुल्क के रूप में 2 करोड़ रुपये की मांग की है। आरोप है कि बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने एपिसोड 11 में सार्वजनिक प्रदर्शन लाइसेंस के बिना अग्निपथ के गाने ‘चिकनी चमेली’ और गोरी तेरे प्यार में के गाने ‘धत तेरे की’ का यूज किया था। पीपीएल ने ये नोटिस 19 सितंबर को भेजा है।

15:06 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: इस दिन रिलीज होगा 'थामा' का ट्रेलर?

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मैडॉक की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर 26 सितंबर को रिलीज होगा।

14:16 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज से पहले कोलूर मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी

कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ को लेकर चर्चा में हैं. अब ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने फिल्म की रिलीज से पहले कोलूर मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे और देवी मां के दर्शन किए। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था.

13:22 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' का टीजर 'होमबाउंड' के साथ होगा रिलीज

गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ के टीजर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म का टीजर ‘होमबाउंड’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ विदेशों में रहने वाले एशियाई लोगों के जीवन पर आधारित एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है।

13:02 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News Live: 'बिग बॉस 19' में ये कंटेस्टेंट होगा घर का नया कैप्टन

टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घर को नया कैप्टन मिलने वाला है. इसके लिए फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. इस टास्क में फरहाना जीत जाएंगी और अगली कैप्टन बनेंगी.

11:58 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News LIVE: आज है फिरोज खान का जन्मदिन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर फिरोज खान का आज जन्मदिन है. फिल्म इंडस्ट्री 25 सितंबर को फिरोज खान की 86वीं जयंती मना रही हैं. फिरोज खान ने अपने एक्टिंग करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

11:30 (IST) 25 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: Jolly LLB 3 की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 101.5 करोड़ रुपये की कमाई की हैं.

10:04 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News LIVE: 48 साल की हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 48वां दिन मना रही हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल के करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘छावा’, ‘आजा नच ले’, और ‘बागबान’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

09:14 (IST) 25 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: क्या रहा फिल्म Ajey का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आनंद जोशी की फिल्म Ajey की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, Ajey ने 6वें दिन सिर्फ 15 रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 1.46 करोड़ की कमाई की है.

08:24 (IST) 25 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: अनुराग कश्यप की Nishaanchi की कमाई

अनुराग कश्यप की फिल्म Nishaanchi का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रहा. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ Nishaanchi ने अब तक कुल 1.16 करोड़ की ही कमाई की है.

08:16 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News LIVE: अब असम पुलिस की SIT करेगी Zubin Garg की मौत की जांच

बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस ने एक SIT का गठन किया है. जिसका नेतृत्व CID ​​के एडीजी एमपी गुप्ता करेंगे. इस बात की जानकारी खुद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘SIT को इस मामले की जांच करने की पूरी स्वतंत्रता होगी. हम किसी को नहीं बख्शेंगे.’

08:06 (IST) 25 Sep 2025
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड सिंगर Rihanna ने दिया तीसरे बच्चे को जन्म

सिंगर रिहाना और रैपर रॉकी के घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है. हाल ही में रिहाना ने बेटी को जन्म दिया है, ये कपल का तीसरा बच्चा है. इस बात की जानकारी रिहाना और रॉकी ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर करके दी है. इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में बेटी का नाम ‘रॉकी आयरिश मेयर्स’ लिखा है.

Entertainment News: हॉलीवुड में जहां फेमस सिंगर Rihanna और A$AP Rocky ने अपने तीसरे बच्चे का वेलकम किया. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और फिरोज खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अनुराग कश्यप की Nishaanchi और फिल्म Ajey का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा. सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस ने एक SIT का गठन किया है.

---विज्ञापन---