Live Updates
18:31 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: Shah Rukh Khan को अवॉर्ड मिलने पर पत्नी गौरी का आया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए आज सर्वश्रेष्ठ नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इस मौके पर पत्नी गौरी खान का रिएक्शन आया है।

21:27 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: 33 साल के करियर में पहली बार शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे हो चुके हैं। उनके योगदान के लिए आज 23 सितंबर को उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सुपरस्टार को पूरी फिल्म इंडस्ट्री से बधाई मिल रही है। शाहरुख के फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

22:01 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: मोहनलाल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी एक साथ आए नजर

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर तीनों स्टार्स एक साथ एक फ्रेम में नजर आए। शाहरुख और मोहनलाल ने एक-दूसरे को गले लगाया।

✨ When Legends Cross Paths ✨
The National Award ceremony turned even more iconic when three powerhouses of Indian cinema — Shah Rukh Khan, Mohanlal and Rani Mukerji— came together in one frame.shahrukhkhanmohanlal ranimukerji pic.twitter.com/5tvfc1jJYN
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) September 23, 2025

22:27 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: गौरी खान ने शाहरुख खान, रानी मुखर्जी ​और करण जौहर को दी बधाई

शाहरुख खान को आज पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर पत्नी गौरी खान ने उन्हें बधाई दी है। गौरी ने रानी मुखर्जी और करण जौहर को भी नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी है।

21:37 (IST) 23 Sep 2025
Entertainment News LIVE: सुहाना खान ने पापा शाहरुख के लिए लिखा खास पोस्ट

शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए पहली बार सर्वश्रेष्ठ एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर बेटी सुहाना खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

17:32 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: मोहनलाल को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

17:31 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: करण जौहर को मिला पुरस्कार

अपूर्व मेहता को गोल्डन लोटस का अवॉर्ड मिला है। ये सम्मान उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए मिला है। ये पुरस्कार करण जौहर ने ग्रहण किया है।

17:30 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: द केरला स्टोरी के लिए सुदिप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए सुदिप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा ‘सैम बहादुर’ के लिए निर्देशक मेघना गुलजार ने सम्मान लिया है।

17:23 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: Rani Mukerji को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। वहीं बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड शाहरुख खान को मिला है। उन्हें ये सम्मान फिल्म ‘जवान’ के लिए दिया गया है। उनके अलावा विक्रांत मैसी को फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

17:15 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: फिल्म एनिमल को मिला बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला है। वहीं दीपक किंगरानी को फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के लिए बेस्ट डायलॉग राइटर का अवॉर्ड मिला है।

17:13 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: द केरल स्टोरी को मिला बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड

अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। द्रौपदी मुर्मू ने प्रशांत मोहापत्रा को ये सम्मान दिया है।

17:01 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: कटहल को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड

एकता कपूर की फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म की कैटेगरी में रजत कमल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

16:56 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: गॉडडे गॉडडे चा को मिला बेस्ट पंजाबी फिल्म का अवॉर्ड

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म गॉडडे गॉडडे चा को बेस्ट पंजाबी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं बेस्ट मराठी फिल्म का अवॉर्ड अमृता अरुण राव को श्यामची आई के लिए मिला है।

16:39 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: संजय मिश्रा को मिला शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा को ‘गिद्ध द स्कैवेंजर’ के लिए बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

16:36 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: इन हस्तियों को मिला अवॉर्ड

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत हो गई है। चिदानंद एस नायक को बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं तमिल फिल्म ‘लिटिल विंग्स’ को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड मिला है।

16:26 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: उत्पल दत्ता बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड से हुए सम्मानित

एक्टर और डायरेक्टर उत्पल दत्ता को बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए स्वर्ण पदक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से सम्मानित किया है।

16:13 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: द्रौपदी मुर्मू पहुंची विज्ञान भवन

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंच गई हैं। उनकी एंट्री के बाद राष्ट्रगान शुरू हो गया है। जल्द ही राष्ट्रपति नेशनल अवॉर्ड से फिल्म स्टार्स को सम्मानित करेंगी।

15:54 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है। एक्टर दिल्ली के विज्ञान भवन में पहुंच चुके हैं। कुछ देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी।

15:39 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: रेड कार्पेट पर पहुंची एकता कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए आज अवॉर्ड मिल रहा है। इस अवॉर्ड को लेने के लिए एकता कपूर रेड कार्पेट पर पहुंच गई हैं।

15:21 (IST) 23 Sep 2025
National Film Awards LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित होने पहुंच रहीं रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को उनके करियर में पहली बार आज नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है। उन्हें फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए सम्मान दिया जा रहा है। रानी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं।

71st National Film Awards 2025: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होने वाली हर एक अपडेट और खबरों से भरे E24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड, हॉलीवुड, और साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक फैली इस ग्लैमरस दुनिया से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी अपडेट पढ़ने को मिलेगी. जैसे आज नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आगाज शुरू हो गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी समेत बॉलीवुड स्टार्स को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

---विज्ञापन---