Live Updates
20:02 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अजय देवन ने असरानी के निधन पर जताया दुख

अजय देवन ने सोशल मीडिया पर असरानी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, ‘असरानी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उनके काम की प्रशंसा करने से लेकर बड़े होने तक उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना… ये एक सच्चा सम्मान था. हमेशा गर्मजोशी, हास्य और विनम्रता से भरपूर. आप हमेशा याद आएंगे सर…ओम शांति.’

19:09 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे ने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट की दिवाली

अनन्या पांडे की दिवाली पार्टी की फोटोज सामने आ गई हैं. एक्ट्रेस ने सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया है और जमकर पार्टी की है. इन तस्वीरों में तीनों हसीनाओं को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है.

18:37 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे ने चुराए मां के झुमके

अनन्या पांडे ने एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो अपने इयररिंग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया है कि ये इयररिंग्स दादी ने उनकी मां को गिफ्ट किये थे, जो अब दिवाली पर उन्होंने चुरा लिए हैं.

17:57 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने दिखाई दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें

आलिया भट्ट ने दिवाली की फोटोज शेयर कर दी हैं. इसमें वो रणबीर के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं. आलिया ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जमकर पार्टी की है.

17:24 (IST) 21 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: मृदुल तिवारी बने नए कैप्टन

‘बिग बॉस 19’ में मृदुल तिवारी नए कैप्टन बन गए हैं. उन्होंने प्रणीत मोरे को हराकर फाइनली कैप्टेंसी हासिल कर ली है.

17:18 (IST) 21 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: तान्या के हुए बैक टू बैक झगड़े

तान्या मित्तल का पहले नीलम से झगड़ा हुआ क्योंकि तान्या की दोस्ती इन दिनों फरहाना से बढ़ रही है. इसके बाद तान्या और नेहल का झगड़ा हुआ. नेहल ने आरोप लगाया कि तान्या की वजह से उनकी दोस्ती टूटी है. बसीर ने भी तान्या पर आग में घी डालने का आरोप लगाया है.

16:10 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने किड्स क्लब में मनाई दिवाली

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में बेबो डॉल हाउस के साथ पोज दे रही हैं. बाकी फोटोज में जेह और तैमूर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘ये दिवाली बच्चों के क्लब में थी क्योंकि मेरे दोस्तों, अपने अंदर के बच्चे को कभी मत खोना. सभी को प्यार और रोशनी… आशीर्वाद बनाए रखें….’

15:47 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: उर्फी जावेद को किसी ने दिवाली पार्टी में नहीं किया इंवाइट

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि उन्हें एक सिंगल दिवाली पार्टी का भी इन्विटेशन नहीं मिला और इससे वो बेहद ही खुश हैं. उर्फी ने इस साल दिवाली अपने घर पर नहीं बल्कि विदेश में मनाई है. उर्फी इस दिवाली लंदन में थीं.

15:03 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अवनीत कौर ने साड़ी में शेयर किया वीडियो

अवनीत कौर ने साड़ी में अपना एक हॉट वीडियो पोस्ट किया है. एक्ट्रेस अपनी अदाओं का जादू फैंस पर चलाती हुई नजर आ रही हैं. अवनीत ने दिवाली के लिए ये ग्लैमरस लुक लिया था और उनका दिवाली ग्लैम रुकने का नाम नहीं ले रहा.

14:40 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: परिणीति और राघव ने शेयर किया पोस्ट

परिणीति और राघव ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया! एक-एक को जवाब नहीं दे सकते, लेकिन आप लोगों को पता होना चाहिए कि आपके सभी मैसेज हम तक पहुंच गए हैं और हम उन्हें संजोकर रख रहे हैं. आप सभी को प्यार- परी और राघव.’

14:11 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: दिवाली पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे हार्दिक पांड्या

फेमस क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हार्दिक पांड्या के दिवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दे रहे हैं.

13:42 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने ऐसे मनाई दिवाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी दिवाली की त्योहार अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया. इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की.

13:08 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: असरानी के निधन पर कंगना रनौत ने जताया शोक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने असरानी के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी की पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘गोवर्धन असरानी न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि हम सभी के जीवन का एक अटूट हिस्सा भी थे.’

12:30 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने पति के साथ की दिवाली की पूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने दिवाली सेलिब्रेन की कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आरती उतारते दिख रही हैं.

11:52 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अमित शाह ने जताया एक्टर असरानी के निधन पर शोक

बॉलीवुड एक्टर असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके निधन पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताया है. उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक्टर असरानी को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया है.

10:06 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: फिल्म 'Kantara Chapter 1' की कमाई

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने 19वें दिन 11.75 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने पूरे भारत में अब तक कुल 535.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

09:22 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: शम्मी कपूर का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है. फैंस उनकी 94वें जयंती मना रहे हैं. उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं.

08:37 (IST) 21 Oct 2025
Entertainment News LIVE: 42 साल की हुईं TV की 'डायन' मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों और टीवी स्टार मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मोनालिसा ने टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाया था.

Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है. फैंस उनकी 94वें जयंती मना रहे हैं. उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. शम्मी कपूर के साथ-साथ आज एक्टर कुलभूषण खरबंदा और भोजपुरी फिल्मों-टीवी की स्टार मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. जहां कुलभूषण खरबंदा अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, मोनालिसा 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर असरानी का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में दिवाली के दिन आखिरी सांस ली.

यह भी पढ़ें:‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ एक्टर Asrani का निधन, दिवाली के दिन ली आखिरी सांस

---विज्ञापन---

वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक बार फिर से घर के काम को लेकर बवाल मच गया है. यहां पूरा घर बर्तन धोने को लेकर गौरव खन्ना के खिलाफ खड़ा हो गया है. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter 1' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने 19वें दिन 11.75 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने पूरे भारत में अब तक कुल 535.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…