मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ 21 नवंबर को रिलीज हो रही है. सीरीज का नया सीजन और भी ज्यादा शानदार और धांसू होने वाला है. इस बार श्रीकांत के लिए आर-पार की लड़ाई होगी. नए सीजन के लिए स्तरस्कास्ट को मोटी रकम मिली है. मनोज बाजपेयी को इसके लिए…पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को ये गुडन्यूज दी है. दरअसल, सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने रोमांटिक अंदाज में कबीर बहिया को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कबीर बहिया के साथ लवली फोटो शेयर की. मालूम हो कि कृति और कबीर काफी समय से रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं.
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक के दौरान अरमान मलिक और प्रयाग मोरे ने आते ही घर का माहौल बदल दिया है. जहां प्रणित के भाई प्रयाग ने घर में सभी को हंसाया, वहीं अमाल मलिक के भाई अरमान ने घरवालों को सुकून देने का काम किया है. पढ़ें पूरी खबर…
अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ ने 6वें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 47.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
पश्चिम बंगाल के रहने वाले डिजिटल क्रिएटर सोफिक एसके अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं. उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस समय फैमिली वीक चल रहा है. शो के नए प्रोमो में प्रणित मोरे के भाई की घर में एंट्री दिखाई गई है. वहीं, अमाल के भाई और फेमस सिंगर अरमान मलिक ने घर में अपने गाने से लोगों का दिल खुश कर दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का जन्मदिन है, और वो अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1989 में आई फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से की थी. कई हिट फिल्में देने के बाद साल 2000 में उन्होंने शादी की और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. इसके बाद उन्हें पिछले साल ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने रोमांटिक अंदाज में कबीर बहिया को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कबीर बहिया के साथ लवली फोटो शेयर की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का जन्मदिन है, और वो अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1989 में आई फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से की थी. कई हिट फिल्में देने के बाद साल 2000 में उन्होंने शादी की और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. इसके बाद उन्हें पिछले साल 'बिग बॉस 18' में देखा गया. शिल्पा शिरोडकर के अलावा आज तुषार कपूर और सुहासिनी मुले का भी जन्मदिन है. अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'De De Pyaar De 2' ने 6वें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 47.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस समय फैमिली वीक चल रहा है. शो के नए प्रोमो में प्रणित मोरे के भाई की घर में एंट्री दिखाई गई है. वहीं, अमाल के भाई और फेमस सिंगर अरमान मलिक ने घर में अपने गाने से लोगों का दिल खुश कर दिया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…