Entertainment News Live Update in Hindi: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने अभी तक 900 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.हालांकि इस बीच खबर आ रही है कि उन्होंने फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है.

आदित्य धर की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि इसी बीच एक एक्टर भी काफी चर्चाओं में और वो है दानिश पांडोर, जिसने इस फिल्म में रहमान डकैत के छोटे भाई उजैर बलोच का किरदार निभाया है. इस एक्टर के चर्चाओं में आने का कारण सिर्फ फिल्म में उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ भी है. बता दें कि बीते दिन यानी 22 दिसंबर को एक्टर का बर्थडे था और इसी बीच अभिनेत्री आहाना कुमरा ने उन्हें बर्थडे विश किया और दोनों की साथ की कुछ फोटोज भी सामने आईं. इसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं होने लग गई.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के उभरते सितारे और 'सैयारा' फेम अहान पांडे आज यानी 23 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे ने 'सैयारा' मूवी से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म में धमाल मचा दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए. ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि सिनेमाघरों में इसके शो कई दिनों तक फुल रहे थे. हर तरफ अहान पांडे की तारीफ हो रही थी.

वहीं, रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ फिल्म ने 18वें दिन भारत में Sacnilk के अनुसार, करीब 16 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 572.25 करोड़ रूपये तक पहुंच गई. वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने Sacnilk के अनुसार, चौथे दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 75.75 करोड़ रूपये तक कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---