बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी एक बार फिर अपनी रोमांटिक इमेज को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर G9' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी. हालांकि, इस बार इमरान का वो पुराना अंदाज देखने को नहीं मिलेगा, जिसके लिए उन्हें कभी बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता था. इसी बीच एक्टर का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को लेकर अपनी बोरियत जाहिर की थी.
जब सीरियल किसर के टैग से परेशान हुए इमरान
इमरान हाशमी ने साल 2003 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में उनकी फिल्मों में रोमांटिक और बोल्ड सीन्स खूब देखने को मिले. यही वजह थी कि उन्हें बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' कहा जाने लगा. इस इमेज ने उन्हें रातोंरात पहचान दिलाई, लेकिन धीरे-धीरे यही टैग उनके लिए परेशानी बन गया.
किसिंग सीन्स पर क्या बोले थे इमरान?
बॉलीवुड बबल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इमरान ने बताया था कि करियर के शुरुआती 10 सालों में उन्होंने लगातार इसी तरह की फिल्में कीं. उन्होंने मजाक में खुद को सीरियल किसर कहा था, लेकिन मीडिया ने इस बात को इतना बढ़ा दिया कि उनकी एक्टिंग और फिल्मों से ज्यादा उनके किसिंग सीन्स की चर्चा होने लगी.
'बहुत कर लिया, अब मन भर गया'
इमरान ने बताया था कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें बार-बार किसिंग सीन करने से बोरियत होने लगी थी. उन्हें महसूस होने लगा था कि वो पर्दे पर एक ही तरह का काम दोहरा रहे हैं. एक्टर के मुताबिक, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही थीं, लेकिन बतौर कलाकार उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा था. बार-बार एक जैसे रोल मिलने से उनका मन भी इन सीन्स से भर गया था.
ऐसे बदली इमरान की पूरी इमेज
इमरान हाशमी ने बाद में अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर कई एक्सपेरिमेंट किए. उन्होंने 'शंघाई' और 'टाइगर्'' जैसी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. आज इमरान की पहचान सिर्फ रोमांटिक हीरो तक सीमित नहीं है. वो अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए भी पहचाने जाते हैं.
कब रिलीज होगी 'गनमास्टर G9'
फिलहाल, 'गनमास्टर G9' में जेनेलिया के साथ उनकी जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है. यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब देखना होगा कि इस फिल्म में इमरान का कौन सा नया अंदाज देखने को मिलता है और दर्शक इतना प्यार देते हैं.