New Delhi, E24 Digital: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'गनमास्टर जी9' के प्रमोशन में बिजी हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इमरान हाशमी की फिल्म में उनका ही रियल लाइफ दोस्त विलेन बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं एक्टर सागर तुगनैत की. सागर तुगनैत और इमरान हाशमी की ये दोस्ती जिम में शुरू हुई थी, जो फिल्मी पर्दे तक पहुंच गई है. हाल ही में एक्टर सागर तुगनैत ने इमरान हाशमी के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या बातें शेयर की हैं.
जिम वाला यार बना पर्दे पर दुश्मन?
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सागर तुगनैत ने इमरान हाशमी के साथ अपनी दोस्ती और फिल्म में उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है. सागर ने बताया कि फिल्म में साथ काम करने से पहले वो और इमरान दोनों एक-दूसरे को जानते थे. सागर ने कहा, 'इमरान के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा. हम पहले से ही जिम में मिलते थे, इसलिए एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल थे. उनकी पर्सनैलिटी और दर्शकों के बीच उन्हें मिलने वाला जबरदस्त प्यार मेरे लिए सबसे खास रहा.'
जबरदस्त होगा मुकाबला
इस दौरान सागर ने फिल्म में होने वाले एक्शन मुकाबले को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि गनमास्टर के सामने असलम पठान को हल्के में नहीं लिया जा सकता. सागर ने कहा, 'इमरान फिल्म में गनमास्टर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मैं असलम पठान बना हूं. वह गनमास्टर जरूर हैं, लेकिन जब आमने-सामने की लड़ाई की बात आती है, तो असलम पठान एक अलग ही चुनौती है. आगे क्या होगा, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.'
मैं फेम के पीछे…
सागर ने आगे कहा, 'मैं फेम के पीछे नहीं भागता. मेरा ध्यान हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने और दर्शकों के सामने कुछ नया लाने पर रहता है. अगर मेरा काम लोगों को उनकी परेशानियां भुलाकर कहानी में खो जाने में मदद करता है, तो मेरे लिए वही सबसे बड़ी सफलता है.'