Shah Rukh Khan Film King Update: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस इस समय अपने हीरो के जन्मदिन की तैयारी कर रहे हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण मुंबई के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर देखने को मिला. जब बांद्रा-वर्ली सी लिंक की जगमगाती रोशनी पर शाहरुख खान का 'किंग' लुक दिखाई दिया. इसी बीच शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. लेकिन हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसका कनेक्शन शाहरुख के जन्मदिन से है.

रात 12 बजे खुलेगा 'किंग' का राज

E24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, अब यह कंफर्म हो गया है कि शाहरुख खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को कुछ बड़ा होने वाला है. पक्की जानकारी है कि 2 नवंबर की आधी रात (12 AM) को फिल्म 'किंग' से जुड़ा एक खास अपडेट सामने आने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान के फैंस को उनके जन्मदिन पर एक बड़ा 'KING' सरप्राइज दिया जाए. अब शाहरुख खान के जन्मदिन में बस एक दिन बचा है. वैसे भी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के आधी रात को किए गए रहस्यमयी पोस्ट के बाद से ही फिल्म को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था.

सिद्धार्थ आनंद की पोस्ट

दरअसल, सिद्धार्थ आनंद ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'द किंग ऑफ…' बस इतना ही काफी था, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए. सिद्धार्थ की इस पोस्ट ने सभी को 'किंग' के नए अपडेट के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है, और अटकलें तेज हो गई हैं. इससे पहले सिद्धार्थ आनंद ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इट्स' और इसके बाद 'टाइम फॉर द वर्ल्ड' और 'टू सेलिब्रेट' जैसे इशारे दिए थे. अब उनकी नई पोस्ट ने इस सीक्रेट को और गहरा कर दिया है, जिससे फैंस अंदाजा लगाने में जुट गए हैं कि आखिर वे किस चीज की ओर इशारा कर रहे हैं.