E24 Exclusive: 'MTV Hustle 2.0' के विनर और फेमस रैपर एमसी स्क्वायर एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में रैपर एमसी स्क्वायर ने अपने उस विवादित बयान पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्होंने भारत में महिलाओं के हिप-हॉप करने को लेकर तंज कसा था. अब रैपर एमसी स्क्वायर ने अपने इस बयान पर सफाई दी है. 'मेरी ले ले राम राम' फेम सिंगर ने अपने इस विवादित बयान को 'बहुत बड़ा सरकाज्म' बताया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में महिलाएं पहले से ही हिप-हॉप और रैप कर रही हैं और हिट गाने बना रही हैं. चलिए, आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

विवाद पर रैपर ने तोड़ी चुप्पी

E24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में रैपर एमसी स्क्वायर ने अपने 'औरतें इंडिया में हिप-हॉप कर रही हैं क्या?' वाले बयान पर सफाई दी। रैपर ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया था. उन्होंने इसे 'बहुत बड़ा सरकाज्म' बताया. उन्होंने कहा, 'औरतें अभी हिप-हॉप कर रही हैं क्या इंडिया में? यार, वही वाली बात हो रही है ना कि एक पन्ने पर अच्छाई रखी है और एक पर बुराई रखी है, तो बुराई चुनने के लिए लोग आ जाते हैं. खैर, मेरे कहने का मतलब था कि ये एक सरकाज्म था, एक बहुत ज्यादा बड़ा सरकाज्म था. मैंने इनफैक्ट बोला भी था कि मैं मजाक कर रहा हूं.'

---विज्ञापन---

क्या बोले एमसी स्क्वायर?

जब उनसे पूछा गया कि सृष्टि तावड़े ने कहा था कि शायद उन्हें हिप-हॉप का मतलब नहीं पता, तो इस पर रैपर एमसी स्क्वायर ने तुरंत कहा, 'नहीं-नहीं, सृष्टि ने ऐसा तो नहीं बोला होगा. मेरे कहने का मतलब ये है कि देखो, औरतें हिप-हॉप पहले से करती आ रही हैं. हसल में राजा कुमारी मैम हैं और एमसीडी हैं। नॉर्थ ईस्ट में रैपर रेबेल हैं. आप समझ रहे हो, ऐसी कोई बात नहीं है. औरतें रैप करती हैं.' जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई फीमेल रैपर उन्हें टक्कर दे सकती हैं, तो इस सवाल के जवाब में एमसी स्क्वायर ने कहा, 'यार, फीमेल या मेल रैपर्स की बात करने की जगह मैं बोलूंगा कि बहुत सारे रैपर्स हैं, जो मुझे टक्कर दे सकते हैं. भाई, मतलब जो हमारी जितनी मेहनत कर लेगा, वो हमें टक्कर दे सकता है.'