अजय देवगन की पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइजी 'दृश्यम' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी ने दर्शकों को हर बार सस्पेंस और ट्विस्ट से चौंकाया है. अब इस कहानी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम: द कॉन्क्लूजन' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीसरे पार्ट के बाद भी विजय सलगांवकर की कहानी आगे बढ़ेगी या यहीं खत्म हो जाएगी?
क्या आएगा 'दृश्यम' का चौथा पार्ट?
दरअसल, मलयालम में 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म के बाद चौथे पार्ट का ऐलान भी हो चुका है. ऐसे में हिंदी दर्शक भी जानना चाहते हैं कि क्या अजय देवगन वाली 'दृश्यम' का भी चौथा पार्ट देखने को मिलेगा. अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.
'दृश्यम 3' नहीं है मलयालम फिल्म का सीधा रीमेक
अभिषेक पाठक ने HT से बातचीत में बताया कि हिंदी 'दृश्यम 3' इस फ्रैंचाइजी का आखिरी हिस्सा होगी. खास बात यह है कि फिल्म मलयालम की 'दृश्यम 3' का सीधा रीमेक भी नहीं है. अभिषेक ने खुद इसकी कहानी लिखी है.
क्या बोले डायरेक्टर?
डायरेक्टर के मुताबिक, 'दृश्यम 2' के रिलीज होने के बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि तीसरे पार्ट को कुछ अलग अंदाज में पेश करना है. वह सिर्फ रीमेक बनाने के बजाय अपनी कहानी के साथ आगे बढ़ना चाहते थे.
चार साल में तैयार हुई फिल्म
अभिषेक ने बताया कि 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद उनकी टीम चाहती तो महज दो साल में तीसरा पार्ट ला सकती थी, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी नहीं की. फिल्म को तैयार करने में करीब चार साल लगे, जिसमें लगभग दो साल सिर्फ कहानी लिखने में चले गए.
'दृश्यम' फ्रैंचाइजी से इमोशनल कनेक्शन
उनका कहना है कि 'दृश्यम' जैसी फिल्म सिर्फ कमाई के लिए नहीं बनाई जा सकती. दर्शकों का इस फ्रैंचाइजी से इमोशनल कनेक्शन है, इसलिए कहानी को उसी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना जरूरी था.
विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर
डायरेक्टर के मुताबिक, 'दृश्यम 3' में कहानी को इस तरह आगे बढ़ाया गया है कि दर्शक आसानी से इसका अंदाजा नहीं लगा पाएंगे. फिल्म विजय सलगांवकर और उसके परिवार के संघर्ष का आखिरी चैप्टर होगी. यानी फिलहाल हिंदी 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट की उम्मीद कम नजर आ रही है.
कब सिनेमाघरो में आएगी फिल्म?
बता दें, कि 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन के साथ पिछली फिल्म के कई कलाकार नजर आएंगे. वहीं अक्षय खन्ना की जगह इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है, जो कहानी में एक नए किरदार के साथ दिखाई देंगे.