Drishyam 3 box office collection day 1: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड पीछे छूट गए. विजय सलगांवकर की कहानी के आखिरी चैप्टर को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और पहले ही दिन फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर डाली.

'दृश्यम 3' की धांसू ओपनिंग

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. विदेशों में फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन ही 95.10 करोड़ रुपये हो गया.

---विज्ञापन---

अजय देवगन के करियर की बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी 'दृश्यम 3'

इस शानदार शुरुआत के साथ 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया था. सात दिनों की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने ब्लॉक की गई सीटों समेत करीब 60.17 करोड़ रुपये ग्रॉस जुटाए थे.

'पठान' और 'Animal' भी पीछे

'दृश्यम 3' ने ओपनिंग के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (30 करोड़ रुपये), शाहरुख खान की 'पठान' (57 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की 'Animal' (63 करोड़ रुपये) की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने रिलीज से पहले बटोरी सुर्खियां

फिल्म की टिकट बिक्री ने भी रिलीज से पहले खूब सुर्खियां बटोरीं. BookMyShow पर शुक्रवार दोपहर 'दृश्यम 3' के टिकटों की बिक्री 70 हजार प्रति घंटे तक पहुंच गई थी. यह आंकड़ा 2023 में रिलीज हुई 'पठान' के 68 हजार टिकट प्रति घंटे से भी ज्यादा बताया गया.

अजय की फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पहले दिन की कमाई के आधार पर 'दृश्यम 3' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है, जबकि 'धुरंधर द रिवेंज' इससे आगे है. वहीं बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में भी यह टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव नजर आ रहे हैं. वहीं जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में हैं. अब देखना होगा कि वीकेंड पर 'दृश्यम 3' की कमाई कहां तक पहुंचती है.