Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की इस तीसरी और फाइनल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. रिलीज से एक दिन पहले तक फिल्म ने प्री-सेल में करोड़ों रुपये बटोर लिए हैं.

एडवांस बुकिंग में 'दृश्यम 3' का जलवा

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. गुरुवार सुबह 10 बजे तक फिल्म ने पहले दिन के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर 19.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई करीब 16.58 करोड़ रुपये है.

---विज्ञापन---

कितने बिक चुके हैं टिकट?

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अब तक 5.35 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसे करीब 12,014 शो मिले हैं. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 19 प्रतिशत रही है. यानी रिलीज से पहले ही विजय सलगांवकर की कहानी को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है.

5 दिन की प्री-सेल भी दमदार

सिर्फ ओपनिंग डे ही नहीं, बल्कि शुरुआती पांच दिनों के लिए भी फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से आगे बढ़ रही है. 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक की प्री-सेल में फिल्म ने अब तक 11.04 लाख टिकट बेचकर 37.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें बिना ब्लॉक सीटों की कमाई करीब 28.49 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

तेजी से बढ़ रही एडवांस बुकिंग

इसके अलावा प्रीमियर शो के लिए भी एक हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और करीब 3.18 लाख रुपये की कमाई हुई है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बचा है, ऐसे में बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है.

40 से 50 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

एडवांस बुकिंग के मौजूदा ट्रेंड ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, अगर रिलीज के दिन भी बुकिंग की रफ्तार बनी रहती है और दर्शकों की अच्छी वॉक इन ऑडियंस आती है, तो फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट ओपनिंग कर सकती है. वहीं, मजबूत स्पॉट बुकिंग की स्थिति में 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा भी छूने की संभावना जताई जा रही है.

---विज्ञापन---

कौन-कौन आएगा नजर?

'दृश्यम 3' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अपनी पिछली भूमिकाएं दोहराएंगे. वहीं, इस बार प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की नई एंट्री हुई है.

दर्शकों को फिल्म का इंतजार

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का फाइनल चैप्टर मानी जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सालगांवकर इस बार अपने परिवार को किस तरह बचाता है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है.

---विज्ञापन---