Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड के 'सुल्तान ऑफ सस्पेंस' अजय देवगन (Ajay Devgan) अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की अगली किस्त 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3) के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने आ रहे हैं. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही यह फिल्म थिएटर्स में सोलो एंट्री मार रही है. 'मिर्जापुर', 'हनुमान अंश' और 'वन' जैसी पहले से चल रही फिल्मों के बीच 'विजय सालगोंगांवकर' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के होश उड़ा दिए हैं.

38 करोड़ का प्री-रिलीज बिजनेस

सोलो रिलीज और नेशनल हॉलिडे का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने एक्सटेंडेड वीकेंड के लिए प्री-सेल में ही लगभग 38 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसमें अगर ब्लॉक्ड सीट्स को अलग कर दें, तब भी फिल्म का कलेक्शन 28.49 करोड़ रुपये के तगड़े आंकड़े को पार कर चुका है.

---विज्ञापन---

पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

पहले दिन के लिए 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग से ही 19.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें सबसे ज्यादा क्रेज दिल्ली-एनसीआर में देखा जा रहा है, जहां से अकेले 7.76 करोड़ का कलेक्शन आया है. 'बुकमायशो' पर दिल्ली और बेंगलुरु के ज्यादातर शोज 'फास्ट फिलिंग' मोड़ में हैं, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी माहौल तेजी से बन रहा है.

11 लाख टिकटों की धड़ाधड़ बिक्री

इंडस्ट्री ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के मुताबिक, देशभर के 36,000 शोज में अब तक 11 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और ऑक्यूपेंसी 13% तक पहुंच गई है. इनमें से 85 शोज पूरी तरह से 'हाउसफुल' हो चुके हैं. वहीं 'बॉलीवुड हंगामा' के अनुसार, PVR INOX और सिनेपोलिस जैसी नेशनल चेन्स में भी मंगलवार दोपहर तक 1 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके थे.

---विज्ञापन---

पिछली दो फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

साल 2015 में आई पहली 'दृश्यम' ने पहले दिन 5.85 करोड़ की ओपनिंग ली थी और उसका पहला वीकेंड 37.95 करोड़ का रहा था (जिसे 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले ही पछाड़ दिया है). वहीं 2022 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने 15.38 करोड़ की ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते में 104.66 करोड़ कमाए थे. दोनों पार्ट्स ने मिलकर दुनिया भर में 453 करोड़ रुपये बटोरे थे.

क्या बनेगी करियर की बिगेस्ट ओपनर?

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही यह सस्पेंस-थ्रिलर अपने पिछले दोनों पार्ट्स के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

---विज्ञापन---