जयदीप अहलावत आज हिंदी सिनेमा के उन दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं. 'पाताल लोक' के हाथीराम चौधरी से लेकर फिल्मों में निभाए कई गंभीर किरदारों तक, जयदीप ने अपनी अलग पहचान बनाई है. इन दिनों वह अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में वह एसीपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर पुलिस अफसर बनने वाले जयदीप कभी असल जिंदगी में आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे?

आर्मी में जाने का था सपना

हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखने वाले जयदीप अहलावत का बचपन से ही आर्मी में जाने का सपना था. उनके इलाके में युवाओं के बीच फौज में जाने का काफी क्रेज है और जयदीप भी इससे अछूते नहीं थे. एक्टिंग उनका पहला करियर ऑप्शन नहीं था. वह आर्मी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहते थे.

---विज्ञापन---

आर्मी ऑफिसर बनने का था सपना

अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने आर्मी की परीक्षा भी दी. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जयदीप एसएसबी इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाए और उनका आर्मी ऑफिसर बनने का सपना अधूरा रह गया.

SSB में नाकामी के बाद बदली जिंदगी

SSB में सफलता नहीं मिलने के बाद जयदीप का झुकाव थिएटर और एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगा. उन्होंने थिएटर करना शुरू किया और धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग सिर्फ शौक नहीं, बल्कि उनका करियर भी बन सकती है. उनके पिता ने भी उनके इस फैसले का पूरा साथ दिया.

---विज्ञापन---

कैसे हुई एक्टिंग की शुरुआत?

इसके बाद जयदीप ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. साल 2008 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए और फिल्मों में काम की तलाश शुरू कर दी.

छोटे रोल से मिली बड़ी पहचान

मुंबई में शुरुआती दौर आसान नहीं था. जयदीप ने कई फिल्मों में छोटे और सपोर्टिंग रोल किए. साल 2010 में उन्होंने अजय देवगन और अक्षय खन्ना की फिल्म 'आक्रोश' से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वह 'रॉकस्टार', 'कमांडो' और 'विश्वरूपम' जैसी फिल्मों में नजर आए.

---विज्ञापन---

'पाताल लोक' से मिली बड़ी पहचान

हालांकि, उन्हें असली पहचान वेब सीरीज 'पाताल लोक' के हाथीराम चौधरी के किरदार से मिली. इस भूमिका ने जयदीप को इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया था.

असली नाम भी है अलग

कम ही लोग जानते हैं कि जयदीप अहलावत का असली नाम जय किशन अहलावत है. फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपने नाम को बदलकर जयदीप अहलावत कर लिया था.

---विज्ञापन---

अब 'दृश्यम 3' में बनेंगे पुलिस अफसर

दिलचस्प बात यह है, कि जिस जयदीप का सपना कभी आर्मी की वर्दी पहनकर अफसर बनने का था, अब वह फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं. 'दृश्यम 3' में वह राजवीर सिंह तोमर के रूप में विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन के सामने नजर आएंगे.