एक्स कार्डियक सर्जन और अब हेल्थ इन्फ्लुएंसर बन चुके डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में एक पैनल डिस्कशन के दौरान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जर्नी को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि माधुरी दीक्षित से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए। इसके साथ ही कैसे उन्होंने अमेरिका की स्थिर जिंदगी को छोड़कर भारत में एक नई शुरुआत की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
पत्नी माधुरी को लेकर क्या बोले नेने
जनवरी में INK के एक पैनल डिस्कशन में बोलते हुए डॉ. नेने ने कहा, "मैं किंग आर्थर के दरबार में आया एक अमेरिकी हूं, एक्सीडेंटल टूरिस्ट। मेरी पत्नी काफी फेमस है, मैं बस उनके साथ घूमने आया हूं।" उन्होंने आगे कहा कि कैसे उन्हें कभी-कभी 'इम्पोस्टर सिंड्रोम' जैसा महसूस होता है, लेकिन वे मानते हैं कि हर व्यक्ति के पास समाज में बदलाव लाने की ताकत होती है।
उन्होंने आगे बताया कि वह पहले यूसीएलए में कार्डियक सर्जन थे और वहां कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के इलाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा, "वे गुमनाम रहना चाहते थे, एक आम इंसान की तरह।" लेकिन भारत आने के बाद परिस्थितियां बदल गईं। अब हर कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता है। "मैं लोगों से बात करना चाहता हूं। लेकिन यह मुश्किल हो जाता है," उन्होंने मुस्कराते हुए कहा।
अमेरिका से इंडिया तक का सफर
डॉ. नेने ने साफ कहा कि वे और माधुरी सिर्फ फेमस होने के लिए कुछ नहीं करते। वे दोनों काफी विनम्र स्वभाव के हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में सिंपल रहना पसंद करते हैं। साल 1999 में शादी करने वाले इस कपल के दो बेटे हैं। शादी के पहले 10 साल उन्होंने अमेरिका में बिताए। इसके बाद अपने परिवार के साथ भारत आकर नए करियर की शुरुआत की।
यह भी पढे़ं: आतंकी हमले से दो दिन पहले पहलगाम में थीं अनुराग कश्यप और इम्तियाज अली की बेटियां, बोलीं-‘यह पागलपन है
डॉ. नेने और माधुरी वर्कफ्रंट
भारत लौटने के बाद डॉ. नेने ने हेल्थ टेक्नोलॉजी और अवेयरनेस पर फोकस करते हुए सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाई। उनके इंस्टाग्राम पर 7.81 लाख और यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी बॉलीवुड में अपना करियर फिर से शुरू किया और हाल ही में वह भूल भुलैया 3 में नजर आईं थीं।
यह भी पढे़ं: ‘नंबर बस आने वाला है…’, पहलगाम आतंकी हमले पर खौला मनोज मुंतसिर का खून; वीडियो वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.