Dimple Kapadia Throwback: बॉलीवुड में स्टारडम आसानी से नहीं मिलता है। एक्टर्स को यहां स्टारडम पाने के लिए सालों लग जाते हैं। वहीं कुछ अपने टैलेंट और किस्मत से इंडस्ट्री में आते ही छा जाते हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उसने महज 15 साल की उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया। एक्ट्रेस ने अपने करियर के चरम पर 12 साल बड़े एक्टर के साथ शादी कर फिल्मों से दूरी बना ली। वहीं बाद में जब कमबैक किया तो उन्होंने अपनी एक्टिंग से तहलका मचा दिया। जी हां हम डिंपल कपाड़िया की बात कर रहे है। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे साथ क्रिमिनल जैसा बर्ताव क्यों?’ 4 साल बाद Samantha से तलाक पर बोले Naga Chaitanya
ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर डेब्यू
डिंपल कपाड़िया ने 15 साल की उम्र में 'बॉबी' मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये मूवी साल 1973 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद महज 15 साल की उम्र में डिंपल स्टार एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं।
शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी
इंडस्ट्री में अपने करियर के चरम पर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। इससे हर कोई चौंक गया था। एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में अपने से 12 साल बड़े एक्टर राजेश खन्ना से शादी की। अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने परिवार पर फोकस किया। इसके बाद उन्होंने दो बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना को जन्म दिया और फिल्मों से दूरी बना ली।
कमबैक से इंडस्ट्री पर छाईं
शादी के 12 साल बाद एक्ट्रेस राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया। उन्होंने साल 1985 में 'सागर' मूवी से वापसी की। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक हिट मूवीज देकर तहलका मचा दिया था। इन मूवीज में 'अर्जुन', 'नरसिंह', 'क्रांतिवीर', 'जांबाज', 'इंसानियत के दुश्मन', 'राम लखन' और 'बटवारा' शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Amitabh Bachchan छोड़ रहे एक्टिंग? बिग बी की क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए हैरान
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.