Dhurandhar The Revenge Trailer: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी हिट है. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया और दो महीने तक यह बॉक्स ऑफिस पर राज करती रहती. इतना ही नहीं ओटीटी पर भी इतने तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच फिल्म के ट्रेलर की डिटेल्स सामने आ गई हैं कि यह कब रिलीज होगा. तो चलिए जानते हैं.

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

दरअसल, रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें रणवीर बंदूक ताने हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में लिखा है कि धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर कल यानी कि 7 मार्च को सुबह 11: 01 पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का ट्रेलर पांच भाषाओं में रिलीज होगा, जो कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम है.

---विज्ञापन---

फैंस को है ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार

एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा,"तैयार हो जाइए.ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा. धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं, इस अपडेट को जानकर फैंस भी खासा खुश हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, " 200 करोड़ कलेक्शन लोडिंग, और कोई क्लैश भी नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, "इंतजार नहीं कर सकते. तीसरे यूजर ने लिखा, " अब आएगा तूफान.

---विज्ञापन---

नहीं होगी धुरंधर द रिवेंज और टॉक्सिक की टक्कर

आपको बता दें कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का यह सीक्वल है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पहले पार्ट में मौत हो जाती है. हालांकि सीक्वल में उनकी झलक और कुछ फ्लैशबैक सींस देखने को मिलेंगे. बता दें कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगा. जैसा कि पहले इसकी टक्कर यश की टॉक्सिक से होने वाली थी, लेकिन बाद में टॉक्सिक के मेकर्स ने रिलीज डेट बदलकर 4 जून 2026 कर दी है. जिससे 19 मार्च को धुरंधर का किसी के साथ कोई क्लैश नहीं होने वाला है.

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office: हफ्तेभर में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कर डाली इतनी कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन