रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म ने म्यूजिक की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. फिल्म का पूरा म्यूजिक एल्बम ग्रैमी अवॉर्ड्स की दौड़ में शामिल हो गया है. टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने इसकी जानकारी शेयर की है. ऐसे में भारतीय म्यूजिक के चाहने वालों के लिए यह बड़ी खबर है.

ग्रैमी अवॉर्ड्स की अलग-अलग कैटेगरी में एंट्री

'धुरंधर: द रिवेंज' के गानों को अलग-अलग म्यूजिक कैटेगरी में पेश किया गया है. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को 'विजुअल मीडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ संकलन साउंडट्रैक' की कैटेगरी में शामिल किया गया है. वहीं, फिल्म का चर्चित गाना 'फिर से' 'विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत' की कैटेगरी में पहुंचा है.

---विज्ञापन---
ग्रैमी अवॉर्ड्स की लिस्ट में 'धुरंधर 2' का म्यूजिक एलबम शामिल

फिल्म का म्यूजिक एल्बम इंटरनेशनल पहचान बनाने को तैयार

इसके अलावा 'जान से गुजारते हैं' और 'कन्हैया' को 'सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन' की श्रेणी में पेश किया गया है. वहीं, फिल्म के हिट ट्रैक 'आरी आरी' को 'सर्वश्रेष्ठ एशियाई पॉप संगीत प्रदर्शन' की कैटेगरी में जगह मिली है. इन एंट्रीज के जरिए फिल्म का म्यूजिक एल्बम इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है.

रैप से लेकर पॉप तक, हर तरह के गाने शामिल

फिल्म के म्यूजिक एल्बम में सिर्फ रोमांटिक और मेलोडी वाले गाने ही नहीं हैं, बल्कि इसमें कई दूसरी शैलियों का भी कॉम्बो देखने को मिलता है. 'जाए सजन' को 'सर्वश्रेष्ठ पॉप युगल/समूह प्रदर्शन', 'डेस्टिनी-मान अटकेया' को 'सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन' और 'वारी जवान' को 'सर्वश्रेष्ठ डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' की कैटेगरी में पेश किया गया है.

---विज्ञापन---

ग्रैमी की अलग-अलग कैटेगरी में फिल्म के गाने

वहीं, 'हम प्यार करने वाले' को 'सर्वश्रेष्ठ रीमिक्स रिकॉर्डिंग' श्रेणी में शामिल किया गया है. इस तरह फिल्म के अलग-अलग गानों को उनकी शैली के मुताबिक ग्रैमी की विभिन्न कैटेगरी में भेजा गया है.

क्या फिल्म को मिलेगा ग्रैमी अवॉर्ड?

अब सवाल है कि क्या 'धुरंधर: द रिवेंज' ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर पाएगी? यहां यह समझना जरूरी है कि ग्रैमी के लिए किसी एल्बम या गाने को पेश करना और फाइनल नॉमिनेशन मिलना दो अलग-अलग बातें हैं. इन एंट्रीज का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को अवॉर्ड के लिए अंतिम रूप से नॉमिनेट कर दिया गया है. फाइनल नॉमिनेशन और विजेता का फैसला रिकॉर्डिंग अकादमी की तय प्रक्रिया के तहत होता है.

---विज्ञापन---

टीवी पर होगा फिल्म का प्रीमियर

ग्रैमी की चर्चा के बीच फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आया है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों को अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलेगा. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों से सजी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी.