Dhurandhar 2 Trailer Out: रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की राह देख रहे फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. ट्रेलर देख कर तो लग रहा है कि आदित्य धर ने इस फिल्म को पहले पार्ट से भी ज्यादा एक्शन और थ्रिलर से भरपूर बनाया है. जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया, देखते ही देखते यह इंटरनेट पर छा गया. लोग इसके डायलॉग्स और एक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं. पहले पार्ट की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब इसके दूसरे पार्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज

काफी दिनों के सस्पेंस के बाद आखिरकार 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आज यानी 7 मार्च को रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को देखकर साफ लग रहा है कि इस बार मेकर्स ने कहानी और एक्शन, दोनों पर ही दोगुनी मेहनत की है. फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार एक्टर दोगुना देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ होती है, जो आपको सीधा फिल्म के माहौल में ले जाता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछला पार्ट खत्म हुआ था, लेकिन इस बार खतरे बड़े हैं और दुश्मन भी ज्यादा चालाक. रणवीर सिंह और भी ज्यादा एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उनकी पर्सनालिटी में एक नया स्वैग देखने को मिल रहा है. ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं जो यकीनन थिएटर्स में सीटियां बजवाने का दम रखते हैं. एक्शन सीन्स की बात करें तो गाड़ियां उड़ने से लेकर जबरदस्त हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट तक, सब कुछ बहुत ही शानदार तरीके से शूट किया गया है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

अब सबसे जरूरी बात ये है कि फिल्म देखने को कब मिलेगी? तो अपनी कैलेंडर पर तारीख नोट कर लीजिए. 'धुरंधर 2' इसी महीने की 19 तारीख को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने दूसरे पार्ट की रिलीज डेट पहले पार्ट की एंडिंग में स्पष्ट कर दी थी. तभी से फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.