Dhurandhar 2 Jaan Se Guzarte Hain Song: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' अपनी धांसू कहानी के साथ-साथ संगीत के मामले में भी झंडे गाड़ रही है. टी-सीरीज ने हाल ही में फिल्म का गाना 'जान से गुजरते हैं' यूट्यूब पर रिलीज किया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसके बोल हैं, जिन्हें महान संगीतकार नुसरत फतेह अली खान ने लिखा है. शाश्वत सचदेव के संगीत और नुसरत साहब की रूहानी विरासत के इस संगम ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की शुरुआत में इस गाने की एक छोटी सी झलक सुनाई दी थी, लेकिन अब पूरे वीडियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

नुसरत फतेह अली खान की कलम का जादू

इस गाने का सबसे बड़ा आकर्षण इसके बोल हैं. दिग्गज गीतकार और गायक नुसरत फतेह अली खान द्वारा लिखे गए शब्दों को इस फिल्म में एक नया और आधुनिक कलेवर दिया गया है. उनके क्लासिक टच ने इस गाने को एक रूहानी एहसास दिया है, जो सीधे सुनने वालों के दिल में उतर रहा है.

---विज्ञापन---

24 दिन का लंबा इंतजार हुआ खत्म

बता दें कि फिल्म की रिलीज के दौरान इस गाने को पूरा रिलीज नहीं किया गया था. दर्शक केवल फिल्म के शुरुआती मिनटों में इसकी हल्की सी धुन सुन पाए थे. पूरे 24 दिन के लंबे इंतजार के बाद अब टी-सीरीज ने इसका फुल वीडियो जारी किया है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे.

---विज्ञापन---

शाश्वत सचदेव और खान साहब की जुगलबंदी

गाने का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है. शाश्वत ने न केवल संगीत दिया है, बल्कि खान साहब (Nusrat Fateh Ali Khan) की विरासत के साथ अपनी आवाज भी मिलाई है. यह जुगलबंदी पुरानी और नई पीढ़ी के संगीत का एक अनोखा और बेहतरीन मिश्रण पेश करती है.

यूट्यूब पर व्यूज का सैलाब

3 मिनट 2 सेकंड का यह गाना जैसे ही यूट्यूब पर आया, व्यूज की बारिश होने लगी. महज एक घंटे के भीतर ही यह गाना एक लाख के करीब पहुंच गया और 2 घंटे पूरे होते-होते इसने लाखों का आंकड़ा पार कर लिया. कमेंट सेक्शन में फैंस रणवीर सिंह के इंटेंस लुक और गाने के बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कहानी का 'टर्निंग पॉइंट' है यह गाना

'जान से गुजरते हैं' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की स्क्रिप्ट का एक अहम हिस्सा है. यह गाना फिल्म की कहानी में एक नया मोड़ लेकर आता है और पात्रों के जुनून व देशभक्ति को गहराई से दर्शाता है. फिल्म देखने वाले दर्शक पहले ही इसे 'धुरंधर 2' की जान बता चुके हैं.