Lyari People Demand Rs 500 Crore For Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है. इसी के साथ लोगों के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 1200 करोड़ के पार की कमाई कर ली है. 'धुरंधर: द रिवेंज' की ये कमाई देखकर अब पाकिस्तान के लोगों का भी इमान डोल गया और उन लोगों ने फिल्म के मेकर्स से 500 करोड़ रुपये की मांग की है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
ल्यारी का विकास
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सारी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी शहर को लेकर हो रही राजनीति और शहर में होने वाले गैंगवॉर के इर्द-गिर्द घूमती है. अब 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों ने रिएक्ट किया है. इतना ही नहीं, ल्यारी के लोगों ने तो मेकर्स से फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा मांगा है. उनका कहना है कि इन पैसों से ल्यारी का विकास किया जाएगा.
ल्यारी वालों को 500 करोड़ दे दो
दरअसल, कम्पैरिजन टीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल ने हाल ही में ल्यारी से एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में ल्यारी के लोग 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता और उसकी कामयाबी पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वीडियो में एक व्यक्ति ने कहा, 'ये फिल्म ल्यारी पर बनी है और इसने बहुत सारे पैसे कमाए हैं. ये लोग अगर ल्यारी तरक्की करे तो यहां अच्छी सड़कें बन सकती हैं.' इसी बीच एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'अगर फिल्म ल्यारी के नाम पर 1000 करोड़ कमा रही है, तो 500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो.'
आदित्य धर के नाम की सड़क
इस वीडियो में एक अन्य व्यक्ति ने तो यहा तक कहा कि वे काफी समय से ल्यारी के लोगों के लिए मांग कर रहे हैं. उस व्यक्ति ने कहा कि उन्हें कम से कम फिल्म का 70–80% मिलना चाहिए, क्योंकि फिल्म की कमाई ल्यारी के नाम हो रही है. इस वीडियो पर भारतीय फैंस ने भर-भर कमेंट किया है, जहां एक यूजर ने लिखा, 'आदित्य धर, ल्यारी में आपके नाम की सड़क बननी चाहिए.'