Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है. फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से इतिहास रच दिया है. मूवी को रिलीज हुए 26 दिन बीत चुके हैं और इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने भारतीय सिनेमा में 1088.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'डकैत' के बावजूद भी धुरंधर की कमाई की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म ने 26 दिन सिनेमाघरों में कितनी कमाई की है.

धुरंधर 2 ने 26वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. क्योंकि फिल्म ने 25वें दिन 14.50 करोड़ की कमाई की थी और उस मुकाबले देखा जाए तो धुरंधर की कमाई में सोमवार को पूरे 9 करोड़ की गिरावट हुई है. वहीं, फिल्म की सोमवार को ऑक्यूपेंसी 12.3 प्रतिशत रही है. वहीं, दूसरी ओर मृणाल ठाकुर ने अपने चौथे दिन सिर्फ 2.70 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़

धुरंधर के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन कुल 1303.37 करोड़ कर लिया है. इतना ही नहीं दुनिया भर में इस मूवी ने 1718.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से फिल्म ने अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है. वहीं, अब ये फिल्म आमिर खान के वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ गई है. क्योंकि दंगल ने दुनिया भर में 2000 करोड़ की कमाई की थी और जिस तरह से धुरंधर कलेक्शन कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसी धुरंधर 2 की कहानी

बता दें कि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया जाता कि किस तरह से भारतीय स्पाई पाकिस्तान हमजा अली मजारी बनकर जाता है और वहां की एक गैंग में शामिल होता है. इसके बाद वह धीरे-धीरे वहां पैर जमाने की कोशिश करता है और उस गैंग के लीडर को मार देता है. दूसरे पार्ट में दिखाया जाता है कि उस गैंग लीडर की मौत के बाद हमजा वहां की राजनीति में घुसता है और धीरे-धीरे हर आतंकी का सफाया करता है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है और इस मूवी में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, गौरव गेरा, उदयबीर संधू, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन जैसे कलाकार नजर आए.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 26: ‘डकैत’ के सामने फिर दहाड़ी ‘धुरंधर 2’, जानें 26वें दिन कितनी हुई कमाई