Dharmendra and Hema Malini Love Story: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी तबियत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी और उनके बेटे सनी देओल की टीम की तरफ से लगातार धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट शेयर की जा रही है. इस बीच धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भी लगातार अस्पताल से उनकी तबीयत से जुड़ी हर एक जानकारी दे रही हैं. हम सभी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी से अच्छी तरह वाकिफ हैं. दोनों की प्रेम कहानी के कई किस्से आज भी बॉलीवुड में अनोखे प्यार की मिसाल मानी जाती है. आज हम आपको धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी का एक अनोखा किस्सा बताने वाले हैं. इस किस्से में आपको पता चलेगा धर्मेंद्र हेमा मालिनी के प्यार में किस कदर दीवाने थे.
धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी का ये किस्सा भी बेहद फिल्मी है, जिसकी गवाह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' का सेट बना था. दरअसल, 70 के दशक में जब फिल्म 'शोले' की शूटिंग हो रही थी, तब उस वक्त धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी के साथ अपनी प्रेम कहानी लिख रहे थे, जिसके लिए उन्हें रिश्वत का सहारा लेना पड़ा.
यह भी पढ़ें: ‘माफ करने लायक नहीं…’ धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी, कहा- बहुत ही अपमानजनक
एक-दूसरे से हुआ प्यार
मालूम हो कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी 1970 में आई फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर पहली बार मिले थे. इसी फिल्म के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. क्योंकि धर्मेंद्र शादीशुदा थे, तो इसलिए प्यार होने के बाद भी हेमा कभी धर्मेंद्र के करीब नहीं जाती थी. फिर दोनों एक्टर्स ने फिल्म 'शोल' में एक साथ काम करना शुरू किया.
स्पॉटबॉय को दी थी रिश्वत
फिल्म 'शोल' के एक सीन में धर्मेंद्र (वीरू) को हेमा मालिनी (बसंती) को बंदूक चलाना सिखाना था. बस फिर क्या था, इस सीन की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने इस सीन को बार-बार रीटेक करवाया था. इसके लिए धर्मेंद्र ने स्पॉटबॉय को रिश्वत दी थी. बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने हर एक टेक के लिए स्पॉटबॉय को 20 रुपये दिए थे. इसकी वजह से धर्मेंद्र को हेमा के करीब आने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: ‘माफ करने लायक नहीं…’ धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी, कहा- बहुत ही अपमानजनक
धर्मेंद्र और हेमा की शादी
बता दें कि साल 1980 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी की थी. शादी के एक साल बाद 1981 में हेमा ने अपनी बेटी ईशा देओल को जन्म दिया था. इसके 4 साल बाद 1984 में उनकी दूसरी बेटी अहाना का जन्म हुआ.