Dhanashree Verma Viral Post: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की जोड़ी कभी फैंस की पसंदीदा हुआ करती थी, लेकिन साल 2025 में इनके तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया. तब से ही दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें उन्होंने अपने "फिर से प्यार में होने" का हिंट दिया है. हालांकि, धनश्री ने इस बात को मजाकिया अंदाज में पेश किया है, लेकिन इंटरनेट पर गॉसिप का बाजार गर्म हो गया है. फैंस अब यह जानने को बेताब हैं कि क्या यह सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड है या वाकई धनश्री की लाइफ में फिर से प्यार ने दस्तक दी है.

"फिर से प्यार में हूं" का हिंट

धनश्री ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ एक डांस रील शेयर की, जिस पर टेक्स्ट लिखा था— "मैं फिर से प्यार में हूं" (I'm in love again). साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी लिखा कि उनकी बेस्टी उनके नए क्रश पर फिर से 'हेट' (नफरत) जताने के लिए तैयार है.

---विज्ञापन---

फैंस के मजेदार रिएक्शंस

इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए. एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, "मैम, अब दोबारा किसी 'Y' या 'Z' नाम वाले के प्यार में मत पड़ना." यह सीधा इशारा युजवेंद्र चहल की तरफ था. लोग उनकी इस 'फनी' साइड को काफी पसंद कर रहे हैं.

युजवेंद्र चहल संग 5 साल का रिश्ता

दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे चहल और धनश्री का रिश्ता करीब 5 साल तक चला. साल 2025 में आधिकारिक रूप से दोनों का तलाक हो गया. उनके अलग होने की वजह आपसी अनबन बताई गई, जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं.

---विज्ञापन---

चहल और आरजे महवश के चर्चे

धनश्री से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल का नाम मशहूर आरजे महवश के साथ जुड़ा. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे उनके डेटिंग की खबरें उड़ीं. हालांकि, कुछ समय बाद उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं, लेकिन किसी ने भी इस पर खुलकर बात नहीं की.

---विज्ञापन---

क्या वाकई धनश्री को मिला नया हमसफर?

फिलहाल धनश्री ने किसी चेहरे का खुलासा नहीं किया है. कुछ फैंस का मानना है कि यह केवल एक मजेदार रील है जो धनश्री ने ट्रेंड के तौर पर बनाई है. लेकिन सस्पेंस अभी भी बरकरार है कि क्या धनश्री वाकई अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं.

---विज्ञापन---

FAQs

Q1. धनश्री वर्मा और चहल की शादी कब हुई थी?
Ans- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 को हुई थी.

---विज्ञापन---

Q2. धनश्री और चहल के तलाक का कारण क्या है?
Ans- आधिकारिक तौर पर किसी एक खास वजह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से साल 2025 में तलाक ले लिया.

Q3. धनश्री वर्मा के साथ क्या हुआ?
Ans- धनश्री वर्मा का युजवेंद्र चहल से तलाक हो गया है. फिलहाल वह अपनी डांस एकेडमी और सोशल मीडिया प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं. वह एक रील की वजह से अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं.

Q4. धनश्री का किसके साथ अफेयर चल रहा है?
Ans- धनश्री वर्मा का अफेयर चलने की फिलहाल कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं हैं. उनकी एक रील की वजह से फैंस सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं कि धनश्री को फिर से किसी से प्यार हो गया है.

Q5. युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश कौन हैं?
Ans- आरजे महवश एक पॉपुलर रेडियो जॉकी, होस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं. चहल के साथ कई बार देखे जाने के बाद उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं.