Dhamaal 4 Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी रवि किशन, संजय मिश्रा और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' के मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. बॉलीवुड की इस हिट फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म का ट्रेलर बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग है. 'धमाल 4' के ट्रेलर में अजय देवगन की मंडली एक बार फिर से गुप्त खजाने की खोज में निकल जाती है. इसके अलावा, ट्रेलर में एक फेमस भोजपुरी गाने ने एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ा दिया है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
'धमाल 4' का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत संजय मिश्रा और अजय देवगन के एक डरावने घर में पहुंचने से होती है. वहीं, उनके बैकग्राउंड में 'धमाल' में विजय वर्मा का फैमस डायलॉग 'वो बटन नहीं दबाना था'. इस दौरान जैसे ही संजय और अजय घर की डोरबेल बजाते हैं, उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगता है. इसके बाद, ट्रेलर में आगे अजय, रितेश, अरशद और बाकी एक्टर्स एक लाइन बनाते हुए पहाड़ से गिर रहे एक व्यक्ति खजाने का पता पूछते हैं. इस बीच वो व्यक्ति खजाने के बारे में बताने से पहले ही घाटी में गिर जाता है. इसके बाद ही ट्रेलर में खजाना खोजने के लिए पागलपन शुरू हो जाता है.
भोजपुरी गाने ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट का डोज
ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि खजाने की खोज समुद्री लुटेरे भी कर रहे होते हैं, जिनके कप्तान रवि किशन होते हैं, जो देसी जैक स्पैरो की तरह दिखाई देते हैं. ट्रेलर के आखिर में फेमस भोजपुरी सॉन्ग 'फुलौरी बिना चटनी' भी सुनने को मिलता है, जिससे ट्रेलर की पूरी वाइब ही बदल जाती है. अजय देवगन की ये कॉमेडी फिल्म 10 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 'धमाल' के पहले तीनों पार्ट्स की तरह ही इस फिल्म का भी डायरेक्शन इंद्र कुमार ने ही किया है.