Delhi High Court on Rajpal Yadav Bail: बॉलीवुड के एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने राजपाल यादव को 9 करोड़ का कर्ज न चुकाने को लेकर जमकर फटकार लगाई. दरअसल, आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई चल रही थी, जहां कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक्टर को कर्ज ना चुकाने पर डांट लगाई. इसके साथ ही कोर्ट ने एक्टर से कई कड़े सवाल भी किए. चलिए जानते हैं कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्या कुछ कहा.
अपना वादा नहीं निभाया…
सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से सवाल किया कि आखिर क्यों वो सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं जब उन्होंने पहले ही ये बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने पैसे उधार लिए थे. कोर्ट ने राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने गुनाह कबूल किया और साथ ही वादा किया कि आप इस कर्ज को चुकाओगे. आपने अपना वादा नहीं निभाया, इसलिए जेल जाना पड़ा है. अब सजा हो गई तो सजा रोकने की बात कर रहे हो.
---विज्ञापन---
राजपाल के वकील की दलील
कोर्ट में राजपाल यादव के वकील ने दलील देते हुए कहा कि उन्होंने उसी तारीख पर कहा था कि वो ये मामला सैटल करना चाहते हैं. राजपाल ने कोर्ट में कहे अपने शब्दों का मान रखा और खुद को सरेंडर कर दिया. वो 5 करोड़ के कर्ज को चुकाना चाहते हैं, जिसमें 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी गई है.
---विज्ञापन---
आपको 25-30 मौके दिए…
राजपाल यादव के इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ कर रही है. बेंच ने राजपाल से कहा, आपको 25-30 मौके दिए गए, जिस पर आपने बयान दिया कि आप अपना वादा पूरा करेंगे और पैसे देंगे, लेकिन आप ऐसा करने में नाकाम रहे. हमें समझ नहीं आ रहा है कि ये बहस क्यों हो रही है? आपने कहा था कि पैसे देंगे, लेकिन फिर सालों तक आपने इसका भुगतान नहीं किया.