Suhani Bhatnagar: सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से अपनी पहचान बनाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। मजह 19 साल की उम्र में अभिनेत्री ने अपनी अंतिम सांस ली। जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी डर्मेटोमायोसिटिस (Suhani Bhatnagar) नामक एक रेयर बीमारी से पीड़ित थीं। मीडिया से बात करते हुए सुहानी के पिता ने बताया कि दो महीने पहले उसके हाथों में सूजन आने लगी थी। शुरुआत में तो इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मगर बाद में जब धीरे-धीरे सुहानी के दूसरे हाथ और पूरी बॉडी में सूजन होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि उन्हें ‘डर्मेटोमायोसिटिस’ है।
पंचतत्व में विलीन हुईं सुहानी भटनागर
आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने बीते दिन 16 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज 17 फरवरी को सुहानी पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनका अंतिम संस्कार फरिदाबाद में हुआ है। एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी। किसने सोचा था कि मास कम्यूनिकेश की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का सपना देखने वाली सुहानी इतनी कम उम्र में ही संसार से विदा हो जाएंगी। एक्ट्रेस की मौत से उनके माता- पिता पूरी तरह से टूट गए हैं। सुहानी के अचानक निधन ने इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया है।
नम आंखों से फैंस ने 'दंगल गर्ल' को दी श्रद्धाजंली
सोशल मीडिया पर 'दंगल गर्ल' के फैंस नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। वहीं, फिल्म के ऑनस्क्रीन पिता यानी आमिर खान भी उनकी मौत की वजह से सदमें हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता ने अपना दर्द बंया किया है। सुहानी को श्रद्धाजंली देते हुए एक्टर की टीम ने लिखा कि सुहानी के मौत से हम दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में हम उनकी परिवार के साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़ें- मौत का खुलासा! इस गंभीर बीमारी ने ली ‘दंगल गर्ल’ की जान, बेटी के निधन से टूट गए हैं माता-पिता
पढ़ाई की वजह से बनाई फिल्मों से दूरी
बता दें कि सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई टीवी एड्स में नजर आई थीं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सुहानी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। मगर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वो जरूर फिल्मों में वापसी करेंगी।