Daler Mehendi Health Update: पंजाबी पॉप किंग दलेर मेहंदी (Daler Mehendi) इन दिनों उत्तराखंड में हुए एक जबरदस्त विवाद और अपनी हेल्थ को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हाल ही में उत्तराखंड के एक मेले में मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा शो रुकवाने और खराब परफॉर्मेंस का आरोप लगाने के बाद भूचाल आ गया था. इस बीच भाई मीका सिंह ने खुलासा किया था कि दलेर पाजी की हाल ही में सर्जरी हुई थी और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. अब सिंगर के बेटे गुरदीप मेहंदी ने फैंस का टेंशन दूर करते हुए पापा का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि वह एकदम 'फर्स्ट क्लास' और 'सुपरहिट' हैं.

उत्तराखंड में शो के दौरान हुआ जबरदस्त विवाद

नवरात्रि के मौके पर उत्तराखंड में एक मेले के दौरान परफॉर्म कर रहे दलेर मेहंदी का शो राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच में ही रुकवा दिया था. मंत्री ने उन पर शराब के नशे में होने और खराब परफॉर्मेंस देने का गंभीर आरोप लगाया था.

मीका सिंह ने भाई का किया जोरदार बचाव

भाई मीका सिंह ने दलेर का बचाव करते हुए कहा कि उनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी और तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने अपना कमिटमेंट पूरा किया था. उन्होंने कहा कि 30 साल के करियर में किसी ने उन्हें कभी शराब को हाथ लगाते नहीं देखा.

बेटे गुरदीप ने दिया पापा का हेल्थ अपडेट

इन तमाम विवादों और हेल्थ चिंताओं के बीच बेटे गुरदीप ने मीडिया से बातचीत करते हुए फैंस को राहत दी और बताया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं, शानदार हैं और पूरी तरह से 'फर्स्ट क्लास' शेप में हैं.

कई बॉलीवुड सेलेब्स आए दलेर के सपोर्ट में

दलेर मेहंदी के समर्थन में मीका सिंह के अलावा पलाश सेन, कपिल शर्मा और सुदेश लहरी जैसे तमाम जाने-माने कलाकार खुलकर सामने आए हैं और मंत्री के इस तरह के बर्ताव पर अपनी नाराजगी जताई है.

तबीयत खराब होने के बावजूद निभाया कमिटमेंट

मीका ने साफ किया कि एक कलाकार कई बार खराब तबीयत या तेज बुखार होने के बावजूद जनता से किया हुआ वादा निभाने के लिए स्टेज पर उतरता है, और दलेर पाजी ने भी अपनी प्रोफेशनल ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाई थी.