Dacoit Box Office Collection Day 4: 'धुरंधर 2' के आगे ढीली पड़ा 'डकैत', चौथे दिन मृणाल ठाकुर की फिल्म किया सिर्फ इतना कलेक्शनधुरंधर 2 एक ओर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और इसी बीच मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की डकैत 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की. लेकिन इस मूवी को लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है तो कुछ लोग लगातार इस क्रिटिसाइज कर रहे हैं. वहीं, फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी कि पहले मंडे को कितनी कमाई की है. चलिए जानते हैं.

डकैत ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 6.40 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

चौथे दिन डकैत ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले सोमवार 2.70 करोड़ की कमाई की है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 8.5 प्रतिशत रही है. मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 26.24 करोड़ हो गया है और नेट कलेक्शन 22.50 करोड़ हो गया है. वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपने 26वें दिन 5.20 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में 1088 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

डकैत के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर बात करें तो ओवरसीज में इसने 12.25 करोड़ कमाई कर ली है और इस तरह से इसने दुनिया भर में कुल 38.49 करोड़ का कलेक्शन कर लिय़ा है.

क्या भूत बंगला की रिलीज से डकैत की कमाई पर पड़ेगा असर?

बता दें कि इस हफ्ते यानी कि 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज होने वाली है. जिससे मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की कमाई पर खासा असर पड़ सकता है. हालांकि भूत बंगला की रिलीज से पहले यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर सकती है. वहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भूत बंगला की रिलीज से क्या धुरंधर 2 की कमाई पर भी असर पड़ेगा या फिर उसी रफ्तार से इस मूवी की कमाई देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- कौन है रणवीर अल्लाहबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट? IPL मैच में कंफर्म हुआ कपल का रिलेशनशिप