Daayra Box Office Collection Day 3: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला है. इतना ही नहीं इस मूवी की टक्कर कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर मूवी 'वाइब' से हो रही है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं. हालांकि कमाई के मामले में वाइब दायरा से आगे निकल गई है. वहीं, रविवार के दिन भी फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर.
दायरा डे 3 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'दायरा' ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन मूवी ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. संडे यानी कि आज की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन शाम 7.30 बजे तक सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1419 चले हैं.
दायरा इंडिया कलेक्शन
फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल 3.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इंडिया में इसाक ग्रॉस कलेक्शन 4.68 करोड़ रुपये हो गया है.
वाइब डे 3 कलेक्शन
दूसरे ओर कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म वाइब ने ओपनिंग डे पर 1.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन शाम 7.30 बजे तक 1.94 करोड़ का कारोबार कर लिया है. तीन दिनों में मूवी ने 6.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और ये दायरा से आगे निकल गई है.
क्या है दायरा की कहानी?
फिल्म को लेकर बात करें तो यह मूवी सच्ची घटना से इंस्पायर है. जिसमें रागिनी नाम की एक 24 साल की लड़की के लापता और बेरहमी से हत्या और रेप के बारे में है. जिसका शव दिल्ली हाईवे के पास जला हुआ मिलता है. इसके बाद डीसीपी रमन कुमार इसकी जांच करते हैं और दूसरी और डीसीपी अजूनी कोहली इसे अलग नजरिए से देखती हैं और सच का पता लगाने की कोशिश करती हैं. कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं. फिल्म की कहानी 2019 के हैदराबाद एनकाउंटर केस से इंस्पायर है.
यह भी पढ़ें- Daayra Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बढ़ी करीना कपूर की ‘दायरा’ की कमाई, करोड़ों के पार पहुंचा कलेक्शन